- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर के चौथी बार नंबर वन बनने पर सांसद ने सफाईकर्मियों के साथ खुशी मनाई
सफाईमित्रों का किया सम्मान और उनके साथ सड़क पर बैठकर किया नाश्ता
इंदौर के चौथी बार नंबर सबसे स्वच्छ सांसद शंकर लालवानी आज बेहद खुश नज़र आए। सांसद ने इंदौर की जनता का धन्यवाद दिया और सफाईकर्मियों का सम्मान किया। सांसद ने कहा कि इंदौर की जनता और सफाईकर्मियों की वजह से ही आज इंदौर नंबर वन है।
सांसद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण रेसीडेंसी कोठी में सफाईमित्रों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ देखा। जैसे ही इंदौर के प्रथम आने की घोषणा हुई, वहां जश्न का माहौल था। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी की वजह से पूरा देश साफ हो पाया है और इंदौर नम्बर वन है।
सांसद ने सफाईकर्मियों की तारीफ करते हुए उन्हें सफाई का असली हीरो बताया। सांसद ने महापौर, पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों और पूरे शहर को भी धनयवाद दिया।
सांसद ने सफाईकर्मियों के साथ ढोल पर खुशियां मनाई। सांसद ने कहा कि कोरोना के कठिन समय में ये खुशी का मौका मिला है। क्योंकि चार बार लगातार नंबर वन आना एक असाधारण उपलब्धि है।
सांसद ने इस मौके पर लोगों ने शाम को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाने की अपील की। सांसद ने भी राजवाड़ा पर माता अहिल्या की प्रतिमा पर दीप जलाकर धन्यवाद दिया और उनका आशीर्वाद लिया।
सांसद ने आम जनता से आह्वान किया है कि 21 अगस्त, शुक्रवार को सफाई के लिए आने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान करने का भी निवेदन करने के लिए कहा हैं सांसद ने कहा कि हम सब सफाईकर्मियों का अभिनन्दन करें, उन्हें उपहार दें और उनका सम्मान करें।
इससे पहले सांसद ने सफाईकर्मियों और विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ ओल्ड पलासिया स्थित आदर्श सड़क पर बैठकर नाश्ता किया।


