- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020 के मंच पर रियल हीरोज की ओर प्रकट किया अपना आभार
इस गणेश चतुर्थी, स्टार प्लस दर्शकों को कई रोमांचकारी पर्फोर्मेंन्सेस के साथ स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020 में मोहित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस त्यौहार को और भी खास बनाएगा बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का परफॉर्मेंस जो वो इस साल करने वाली हैं।
उन्हें स्टेज पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस और अपने सिजलिंग डांस मूव्स के लिए सराहा जाता रहा है। इन वर्षों में, शेट्टी कुंद्रा ने लोगों को अपनी जीवन शैली में सुधार करने में प्रभावी रूप से मदद की है।अभिनेत्री-एन्थोप्रीनियर ने अपने ऐप और यूट्यूब चैनल के माध्यम से फिटनेस और कल्याण को बढ़ावा दिया है।
एक फिल्म स्टार के रूप में, शिल्पा ने कई ब्लॉकबस्टर्स दिए हैं और सभी को अपने ठुमकों और झटकों से जीत लिया। अब इस साल स्टेज पर अपने जादू को फैलाने के लिए स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020 पर वह एक असाधारण परफॉर्मेंस के साथ, दिवा हमारे फ्रंटलाइन हीरोज़ को अपना परफॉर्मेंस समर्पित कर रही हैं जो इस चुनौतीपूर्ण समय में देश की सेवा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
गणपति बप्पा की श्रद्धालु भक्त शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने फ्रंटलाइन योद्धाओं के अथक प्रयासों के लिए उन्हें ट्रिब्यूट पेश करते हुए कई हिट सॉन्ग्स जैसे अभी मुझ में कहीं, कर हर मैदान फ़तेह, कन्धों से मिलते हैं, चले चलो, जज़्बा, शम्भू सताया पर फरफोर्म करेंगी।
इस बारे में बात करते हुए, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने बयान में कहा,“इस साल स्टार परिवार गणेशोत्सव में परफॉर्म करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 2020 हम सभी के लिए बेहद कठिन रहा है और मैं आशा करती हूँ और गणपति बप्पा के आगमन के साथ प्रार्थना करुँगी कि हमारी सारी चिंताएँ दूर हो जाएँ और हम स्वस्थ और सुखी रहें।
वास्तव में यह बहुत ही हृदयस्पर्शी बात है कि हमारे फ्रंटलाइन योद्धा हमें सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। मेरी परफॉर्मेंस पूरे नेशन की ओर से उनके लिए एक ट्रिब्यूट है। वे वास्तव में हमारे असली हीरो हैं।”


