- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रिया, अदिति, सरगुन और कावेरी ने राजश्री ठाकुर का स्टार परिवार में किया स्वागत
इस अगस्त, स्टार परिवार अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार है। स्टार प्लस का एक नया शो लॉन्च होने को है, जिसका नाम है ‘शादी मुबारक’। इस शो में मानव गोहिल (केटी) और राजश्री ठाकुर (प्रीति जिंदल) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। यह शो न केवल एक नई अवधारणा और मनोरंजन का वादा करता है, बल्कि दर्शकों को पूरी तरह आनंद से भरपूर भी करेगा।

‘शादी मुबारक’ एक लंबे अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर प्रतिभाशाली मुख्य कलाकार राजश्री ठाकुर की वापसी का प्रतीक है। उसकी वापसी पर, स्टार प्लस की प्रमुख महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएँ भेजी और अपने परिवार के इस सदस्य का स्वागत भी किया।
‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ फेम रिया शर्मा कहती हैं, “लंबे समय के बाद राजश्री जी को छोटे पर्दे पर देखना शानदार है। वह प्रीति जिंदल के इस नए अवतार में सुन्दर ग्रेस के मिश्रण और क्लास को लेकर आ रही हैं। ‘शादी मुबारक’ शो की एक अनोखा कॉन्सेप्ट है जो इसे अलग बनाता है। मैं राजश्री जी और पूरी टीम के लिए रोमांचित हूं क्योंकि उन्होंने एक नई यात्रा शुरू की है।”
अदिति शर्मा, जो ‘ये जादू है जिन का’ शो में रोशनी का किरदार निभा रही हैं, वह कहती हैं, “पूरे स्टार परिवार की ओर से मैं राजश्री जी का स्वागत करती हूँ। मैं बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हूँ कि वह अपने नए शो ‘शादी मुबारक’ के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने काम के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित किया है और मैं सकारात्मक हूं कि वह इस नए शो के साथ ऐसा करना जारी रखेंगी।”
‘ये है चाहतें’ फेम सरगुन कौर लूथरा कहती हैं, “राजश्री जी और पूरी टीम को उनके नए शो ‘शादी मुबारक’ के लिए शुभकामनाएँ। उनकी वापसी पर मैं सकारात्मक हूं कि वह हमेशा की तरह दर्शकों को लुभाएंगी और उनके प्यार को जीतेंगी। उनके पास एक शानदार स्क्रीन प्रेजेंस है और मैं जल्द ही उन्हें स्क्रीन पर वापस देखने के लिए उत्सुक हूँ।“
कावेरी प्रियम, जो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ शो में कुहू का किरदार निभा रही हैं वह कहती हैं, “राजश्री जी! परिवार में आपका स्वागत है। यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि आपने वापसी कर ली है और हमारे स्टार परिवार में शामिल हो गई हैं। मुझे यकीन है कि अपकमिंग शो ‘शादी मुबारक’ में आपका रोमांचक प्रदर्शन उल्लेखनीय परिणाम लाएगा और दर्शकों के दिलों को जीतेगा।”


