- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘शादी मुबारक’ में नीलू वाघेला निभाएंगी एक महत्वपूर्ण कैमियो रोल
भारत के प्रमुख हिंदी जीईसी, स्टार प्लस एक नया शो शुरू करने के लिए तैयार है जिसका शीर्षक है ‘शादी मुबारक’। बेहद प्रतिभाशाली जोड़ी शशि और सुमीत मित्तल द्वारा निर्मित, इस शो में लोकप्रिय अभिनेता मानव गोहिल और राजश्री ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।
कहानी दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है,जिनके सेल्फ- रिविलेशन की जर्नी को यह कहानी बयां करती है, जो एक दूसरे से बेहद अलग हैं। एक घरेलू नाम और अनुभवी टीवी अभिनेत्री नीलू वाघेला को भी इस शो में देखा जा सकता है, वह प्रीति जिंदल (राजश्री ठाकुर) के परिवार में एक कैमियो किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।
अनुभवी टीवी अभिनेत्री नीलू वाघेला के साथ बात करने पर, उन्होंने बताया “मुझे एक बार फिर स्टार प्लस, शशि और सुमीत के साथ काम करने की खुशी है। मैं छोटे पर्दे पर वापस आने के लिए बहुत उत्सुक हूँ।
नए शो का विषय वास्तव में बहुत अच्छा है और यही मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करता है। मैं इस कठिन समय में अपना काम पर शुरू कर पाने और दर्शकों को अपनी प्रतिभा दिखा पाने के लिए खुदको भाग्यशाली मानती हूं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम सुरक्षित वातावरण”
जैसे ही कहानी सामने आएगी, दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे केटी (मानव गोहिल) और प्रीति (राजश्री ठाकुर) एक-दूसरे से मिलते हैं। लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार जैसे निशा रावल, मनु मलिक, डॉली मिन्हास, आकांशा सरीन, गौरव शर्मा और कई अन्य लोग भी इस शो का हिस्सा बनेंगे।


