- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेबैक इंडिया ने प्रमुख एकीकृत ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक इंडिया के साथ साझेदारी कर अपने यात्रा पोर्टफोलियो को और मजबूत किया
नयी दिल्ली. देश का सबसे बड़ा मल्टी-ब्रांड लॉयल्टी प्रोग्राम पेबैक इंडिया ने थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड के साथ अपनी साझेदारी के साथ यात्रा उद्योग में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य पेबैक सदस्यों को थॉमस कुक इंडिया के साथ बुक की गई अपनी सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान पेबैक रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित करना है।
यह साझेदारी थॉमस कुक इंडिया को पेबैक के 100 मिलियन + सदस्य आधार तक पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ सदस्यों को थॉमस कुक इंडिया में अपनी सभी छुट्टियों के लिए अंक अर्जित करने और रिडीम करने में सक्षम बनाएगी।
अनन्य लाभ के रूप में, पेबैक के सदस्य और थॉमस कुक इंडिया के ग्राहक, जो पेबैक की सदस्यता लेते हैं, उनको प्रत्येक 100 रुपये के थॉमस कुक इंडिया की-होलिड पैकेज बुकिंग पर 8 पेबैकअंक मिलेगा ।
एसोसिएशन पर टिप्पणी करते हुए, श्री रिजिश राघवन, मुख्य परिचालन अधिकारी, पेबैक इंडिया ने कहा, “ हमें अपने सहयोगी के रूप में थॉमस कुक इंडिया जैसे विश्वसनीय ट्रैवल ब्रांड के साथ पार्टनरशिप कर के खुशी हो रही है और इसके साथ, पेबैक इंडिया ने यात्रा उद्योग में अपने पदचिह्न को और गहरा कर दिया है।
पेबैक रिवार्ड्स पॉइंट्स हमेशा ग्राहकों की व्यस्तता, अनुभव और पुरस्कार के बारे में रही है और कविड की दुनिया में, ग्राहक वफादारी का सार और मजबूत हुआ है । पेबैक सदस्यों के लिए यात्रा एक महत्वपूर्ण श्रेणी रही है और इसलिए हमारे लिए यह पार्टनरशिप प्रासंगिक है।
यह साझेदारी पेबैकपॉइंट्स के संचय में तेजी लाने के लिए सदस्यों को एक और प्रमुख एवेन्यू प्रदान करने के हमारे उद्देश्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगी और साथ ही उन्हें एक पुरस्कृत यात्रा करने का अनुभव प्रदान करेगी।
श्री अब्राहम अलापट, अध्यक्ष और समूह प्रमुख – विपणन, सेवा गुणवत्ता, मूल्य वर्धित सेवाएँ और नवाचार – थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड ने कहा, “थॉमस कुक इंडिया में हमारी ग्राहक पहली रणनीति के अनुरूप, हमारा उद्देश्य असाधारण मूल्य बनाना और लगातार ग्राहक को प्रसन्न करना है।
और इसलिए, स्टैंडअलोन लॉयल्टी ऑफर्स से भरी हुई मार्केट मे, हम पेबैक इंडिया, जो देश के सबसे बड़े मल्टी-ब्रांड लॉयल्टी प्रोग्राम है, उसके साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं- जिसके तहत हमारे मेंबर हर यात्रा बुकिंग मे कुछ अर्जित कर सकेंगे और अगली यात्रा के लिए कुछ बचा भी सकेंगे । साथ ही पेबैक के सदस्यों को आकर्षक थॉमस कुक के इंडिया और अंतर्राष्ट्रीय अवकाशों मे पॉइंट्स रिडीम करने का सशक्त मौका प्राप्त होगा ।
उन्होंने आगे कहा ,”हर हॉलिडे बुकिंग पर पेबैक अंक देकर अपने ग्राहकों के लिए एक पुरस्कृत अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ, थॉमस कुक इंडिया, अपने ग्राहकों को पेबैक की विस्तृत रेंज के इन-स्टोर और ऑनलाइन पार्टनर्स में अंक अर्जित करने में सक्षम बनाएगा और उन पॉइंट्स को अपने अगले यात्रा बुकिंग मे रिडीम करने का अवसर देगा ।
इसके अलावा, इन पॉइंट्स को पेबैक के वाउचर और कैटलॉग प्लेटफ़ॉर्म पर अग्रणी ब्रांडों के उत्पादों या वाउचर के लिए भी भुनाया जा सकता है।यह साझेदारी पेबैकसदस्यों के लिए यात्रा की श्रेणी में पेशकश बढ़ाने के लिए बहुत उचित साबित होगी ।


