- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निसान ने अपनी नई निसान मैग्नाइट कन्सेप्ट की डिजाइन प्रेरणा का किया खुलासा
नई दिल्ली. निसान इंडिया ने आज अपने नवीनतम बी-एसयूवी – निसान मैग्नाइट कन्सेप्ट को तैयार करने के पीछे छिपे डिजाइन की मूल प्रेरणा का खुलासा किया है। साथ ही, इस कन्सेप्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर के नए डिजाइन पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी गई है।
निसान फैमिली की यह नवीनतम पेशकश, जिसके जरिए कंपनी अपनी वैश्विक स्तर पर विख्यात एसयूवी विरासत को भविष्योन्मुखी बना रही है, खासतौर से भारत और निर्यात देशों के लिए लायी है।
निसान मैग्नाइट कन्सेप्ट का इंटीरियर इसके हॉरीज़ॉन्टल पैनल के चलते काफी खुलापन लिए है, साथ ही इसके एयर वेंटिलेटर्स की खास शेप और क्लिप सैक्शन, जो इसे स्पोर्टी लुक दे रहे हैं, इसकी एसयूवी खूबियों को और उभारते हैं। इसमें स्पोर्टी मोनो-फॉर्म शेप सीट शामिल है जो सुविधाजनक है और रियर सीटों का ताकतवर पैटर्न इसमें कुशनिंग बढ़ाने के साथ-साथ इसकी प्रीमियम खूबियों को भी बेहतर बनाता है।
ताकुमि योनेयामा, डिजाइन मैनेजर, निसान मोटर कार्पोरेशन ने कहा, ”निसान मैग्नाइट कन्सेप्ट के हर पहलू में निसान का जज़्बा भरा है। डिजाइन को लेकर हमारी सोच पेपर पर ड्राइंग लाइन बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह मूर्तिशिल्प की कलाकारी पर आधारित है। हमने एक बड़े, भारी-भरकम शीर से सॉलिड तथा डायनमिक अहसास कराने वाली शेप तैयार की है।
हमने जापानी अहसास और कलात्मकता की बुनियाद को ध्यान में रखकर, पूरी तरह से गतिशीलता पर खुद को केंद्रित रखा है और अनावश्यक चीज़ों को हटाया है। हम अपनी इस नवीनतम पेशकश को लाते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि भारत में हमारे ग्राहक भी इसे पसंद करेंगे।”
राकेश श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर, निसान मोटर इंडिया ने कहा, ”निसान मैग्नाइट इंडिया को भारत में डिजाइन किया गया है और इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों तथा आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट सैक्शन तथा ग्राइल फ्रेम में वर्टिकल मोशन का प्रावधान है जो इसे अधिक कठोर बनाता है।
इसके उलट, इसके स्लीक और शाार्प एलईडी हैड लैंप तथा एल-शेप डेटाइम रनिंग लाइट एक जबर्दस्त प्रभाव छोड़ते हैं। यह डायनमिक कंबीनेशन इसे आत्मविश्वास से भरपूर बनाते हैं, इसका खास टिंटेड रैड कलर इसकी गहराई को और गंभीरता देता है तथा इसे सॉलिड और वाइब्रेंट लुक प्रदान करता है।”
कुल-मिलाकर, अपने बोल्ड डिजाइन और कलर के चलते, निसान मैग्नाइट कन्सेप्ट आकर्षक साबित होगा और भारतीय सड़कों पर दूसरे वाहनों की भीड़ के बीच इसकी अलग पहचान होगी। निसान मैग्नाइट कन्सेप्ट वास्तव में, निसान के एसयूवी इतिहास में एक बड़ा कदम है और इसे खासतौर से भारतीय बाज़ार के लिए बनाया गया है।


