- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पंजाब नैशनल बैंक मना रहा लघु उद्योग दिवस
पीएनबीसेवा”योजनाके माध्यम से लघु उद्योगों कीसहायता करता है बैंक
नई दिल्ली: पंजाब नैशनल बैंक, भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जो “पीएनबी सेवा” योजना की पेशकश कर लघु उद्योग दिवस मना रहा है,इस अभूतपूर्व समय में अपनी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए लघु-उद्योगों को पर्याप्त धन मुहैया करा रहा है।यह योजना लघु उद्योगों को कार्यशील पूंजी (सीसी/ ओडीजो भी लागू हो), सावधि ऋण, और गैर-निधि आधारित सीमा के माध्यम से आवश्यकता-आधारित वित्तपोषण प्रदान करती है।
एसएमई और एमएसएमई अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो देश की जीडीपी में योगदान करते हैं तथा रोजगार के अवसर निर्माण करते हैं और निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अभूतपूर्व समय में और लंबे समय तक लॉकडाउन के कारण, इस क्षेत्र ने सबसे कठिन चुनौती का सामना किया है।
भारत का दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक के रूप में,पीएनबी ने यह सुनिश्चित किया है कि एसएमई और एमएसएमई को वित्तीय सहायता मिलती रहे और उन्हें सस्ता और समय पर ऋण प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना न करने पड़े।
“पीएनबी सेवा” योजना इस दिशा में एक बड़ा कदम है।पीएनबी शुरू से ही उनकी आवश्यकताओं को समझते हुएउन्हें अनुकूलित समाधान प्रदान करकेइस क्षेत्र की सेवा कर रहा है। विलय के बाद, पीएनबी का विस्तारबढ़ा है जिससे देश के दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
इस योजना के तहत, भूमि, कार्यालय/कार्यस्थल भवन, उपकरण और बुनियादी ढांचे जैसी अचल संपत्तियों को प्राप्त करने के लिए ऋण का लाभ उठाया जा सकता है और इसका लाभ मौजूदा इकाइयोंके मामले में,मौजूदा कार्यालयों/कार्यस्थल के विस्तार और नवीकरण/आधुनिकीकरण गुणवत्ता को बढ़ाने या सेवा लागत को कम करने के लिएउठाया जा सकता है।
ऋण 7 वर्ष तक चुकाया जा सकता है जिसमें अधिकतम 6 महीने की अधिस्थगन अवधि भी शामिल है।सभी व्यक्ति/भागीदारी/सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी)/प्राइवेट लिमिटेड कंपनी / पब्लिक लिमिटेड कंपनी/ट्रस्ट/ सोसायटी और सहकारी समितियां (लागू कानून के तहत पंजीकृत और निगमित) और उद्यमइस योजना के लाभ के लिए पात्र हैं।


