- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन की लव स्टोरी शो के किरदार सोनम और मुझमें कई समानताएं हैं: सना सैयद
स्टार प्लस ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ नामक एक नए शो को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रसिद्ध टीवी निर्माता रश्मि शर्मा द्वारा निर्मित, इस शो में लोकप्रिय अभिनेता मोहित मलिक (ध्रुव) और सना सैयद (सोनम) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे। प्रयागराज में आधारित इस कहानी में दर्शक दो लवबर्ड्स की केमिस्ट्री को देखेंगे जो एक दूसरे से पूरी तरह अलग हैं।
जानी-मानी अभिनेत्री सना सैयद को एक रियलिटी टीवी शो के साथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए जाना जाता है और तब से अबतक उनपर कोई रोक नहीं लग पाई है। सना स्क्रीन पर वापस आकर खुश हैं और बताती है कि वह अपने नए किरदार सोनम के साथ कितना मेल खाती हैं।
अपनी नई भूमिका के बारे में टिप्पणी करते हुए सना कहती हैं, “जब मुझे इस किरदार की पेशकश की गई थी, तो मैं सोनम का किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित थी क्योंकि यह मेरे वास्तविक जीवन के व्यक्तित्व के साथ बहुत सारी समानताएं साझा करता है।
चाहे वह फैशन की समझ हो या मेरी बात करने की शैली, सोनम लगभग मेरी खुद की कार्बन-कॉपी है। मैं स्टार प्लस के साथ फिर से काम करने और इस अवसर के लिए उनकी आभारी हूं। शो का कॉन्सेप्ट पहले कभी नहीं देखा गया है और मैं पॉजिटिव हूं कि दर्शकों को भी उतना ही मजा आएगा, जितना एन्जॉय हमने इसकी शूटिंग के वक्त किया है।”
जैसे-जैसे कहानी सामने आएगी, दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे ध्रुव (मोहित मलिक) और सोनम (सना सय्यद) का जीवन एक दूसरे और उनके परिवार के साथ मिलता है। विजय त्यागी, जयति भाटिया, दीपिका उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, राकेश कुकरेती, कशिश दुग्गल, अनन्या खरे, नाज़िया हसन और कई अन्य लोकप्रिय कलाकार भी इस शो का हिस्सा होंगे।


