- ई-रूफ एनुअल 2026 सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर बना एआई , एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच
- 05 reasons to watch Aga Aai Aaho Aai on Marathi Zee 5
- कट्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में आजीविका, सुरक्षा और किफायती शहरी परिवहन की रक्षा के लिए समान बाइक टैक्सी नियमों की मांग
- एमएस धोनी ने सोलरस्क्वायर में निवेश किया, भारत में रिहायशी रूफटॉप सोलर के विस्तार को दिया समर्थन
- यूटीआई वैल्यू फंड - पूरे मार्केट कैप में अवसरों की तलाश करने वाला फंड
टाटा स्काय ने भारत में सेट-टॉप बॉक्सेस का निर्माण शुरू करने के लिए टेकनिकलर के साथ की साझेदारी
मेक इन इण्डिया को प्रोत्साहन देने के प्रयास में, सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर्स से युक्त भारत के पे टीवी प्लेटफार्म टाटा स्काय ने अपनी सेट-टॉप बॉक्स सोर्सिंग के एक बड़े हिस्से को देश के अंदर स्थानान्तरित करने का फैसला लिया है।
अग्रणी डीटीएच कंपनी ने भारतीय बाज़ार के लिए सेट- टॉप बॉक्स बनाने हेतु टेकनिकलर के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत भारत में ही इनका निर्माण और वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर हरित नागपाल, एमडी एवं सीईओ, टाटा स्काय ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी के प्रभावों के अनुसार अपने आप में तेज़ी से बदलाव ला रही है, इसी बीच टाटा स्काय और टेकनिकलर कनेक्टेड होम ने 2021 की शुरूआत तक भारत में सेट- टॉप बॉक्सेज का उत्पादन करने की यह अनूठी पहल की है।’’
दोनों कंपनियों के मुताबिक उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला संचालन में यह बदलाव भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सेट- टॉप बॉक्सेज के निर्माण और डिलीवरी को संरेखित करेगा तथा टेकनिकलर एवं टाटास्काय के बीच की साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाएगा।
‘‘भारत में सेट- टॉप बॉक्स उत्पादन के लिए टाटा स्काय के साथ यह साझेदारी इस महत्वपूर्ण बाज़ार की ज़रूरतों को पूरा करने में कारगर साबित होगी। यह टेकनिकलर की सर्वश्रेष्ठ आपूर्ति श्रृंखला का एक और उदाहरण है, जो प्रत्यास्थ एवं अनुकूल बनी हुई है। कोविड-19 के चलते आज की बदलती परिस्थितियों के मद्देनज़र, यह खासतौर पर बेहद महत्वपूर्ण है।
हमारी आपूर्ति श्रृंखला क्षमता सामरिक सम्पत्ति साबित हुई है, क्योंकि हम अपने उपभोक्ताओं के लिए कई विकल्प लेकर आते हैं। हम दुनिया भर के सेवा प्रदाताओं के लिए लागत एवं जोखिम को न्यूनतम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ लुईस मार्टिनेज़- अमागो, प्रेज़ीडेन्ट, टेकनिकलर कनेक्टेड होम ने कहा।


