- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राची तेहलान ने ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ शो की टीम को दी शुभकामनाएं
स्टार प्लस ने मोहित मलिक (ध्रुव) और सना सैय्यद (सोनम) की मुख्य भूमिका वाले एक नए शो ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ को लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं लोकप्रिय अभिनेत्री और प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी प्राची तेहलान ने इस टीम को उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
दीया और बाती हम फेम प्राची तेहलान, हाल ही में लॉकडाउन के दौरान हुई अपनी शादी के लिए सुर्खियों में थीं, ध्रुव (मोहित मलिक) और सोनम (सना सैय्यद) का मार्गदर्शन करने के लिए उनकी शादी एक आदर्श उदाहरण सेट करती हैं, क्योंकि वे भी अपने अपकमिंग शो में लॉकडाउन के दौरान शादी करने का इरादा रखते हैं।
इस नोट पर अभिनेत्री प्राची तेहलान कहती हैं, “लॉकडाउन का हमारे जीवन के सभी क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ा है, यहाँ तक कि प्यार को तलाशने का नज़रिया भी। मैं इस लॉकडाउन अवधि को एक अवसर के रूप में लेकर खुदको भाग्यशाली मानती हूँ कि मैंने इस दौरान अपने जीवन के नए फेज़ की शुरुआत की।
अनावश्यक भव्यता और ग्लोरी के बिना, केवल करीबी और प्रिय लोगों की उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ। मेरी शादी इस लॉकडाउन जर्नी का सबसे खूबसूरत हिस्सा थी और जैसा कि हम (मैं और मेरा साथी रोहित) इस खूबसूरत जर्नी का आनंद ले रहे हैं, मैं स्टार प्लस, रश्मि शर्मा, मोहित मलिक और सना सैय्यद को उनके शो ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ के लिए बधाई देना चाहूंगी, जो एक दिलचस्प, फ्रेश और क्यूट सी प्यार की कहानी है।
शो के प्रोमो को देखने के बाद, मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि इसमें प्यार के लिए आदर्श परिस्थितियां नहीं हैं। लेकिन, सबसे बुरा समय सबसे सुंदर रोमांस को पैदा कर सकता है। अंत में, मैं दर्शकों से आग्रह करती हूं कि वे इस शो पर अपना प्यार और प्रशंसा बरसायें क्योंकि हम एक आधुनिक फैशन डिज़ाइनर और एक देसी बैंकर की कहानी देखने के लिए तैयार हैं जो लॉकडाउन की स्थिति के बीच मिलते हैं।”
स्टार प्लस, दर्शकों को दो लवबर्ड्स की एक नई केमिस्ट्री दिखाने वाला है जो एक दूसरे से पूरी तरह से अलग हैं। इस शो में विजय त्यागी, जयती भाटिया, दीपिका उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, राकेश कुकरेती, कशिश दुग्गल, अनन्या खरे, नाज़िया हसन, और कई अन्य लोकप्रिय कलाकार इसमें नज़र आएँगे।


