- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल पेमेंट्स बैंक छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाकों के 1650 से अधिक असंबद्ध गांवों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा
मार्च 2021 तक, बैंक ने राज्य में अपने निकटस्थ बैंकिंग बिंदुओं को 40% से 9000 तक बढ़ाने की योजना बनाई है और सरल डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से वित्तीय समावेशन में योगदान दिया है
रायपुर। एयरटेल पेमेंट्स बैंक छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है ताकि राज्य के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई जा सकें और वित्तीय समावेशन में योगदान कर सकें।
राज्य के 1650 से अधिक बैंकिंग सेवाओं से असंबद्ध गांवों में अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक की बदौलत औपचारिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। इन गांवों के अधिकांश निवासियों के पास कोई बैंक खाता नहीं था या उन्हें निकटतम बैंक शाखा तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।
इन गांवों में और उसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निकटस्थ बैंकिंग बिंदुओं के जरिए अब वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध हैं। अब इन गांवों के निवासी अपने गांवों में ही बैंक खाता खोल सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि अब उनके पैसे अधिक सुरक्षित होंगे क्योंकि अब उन्हें अपने घर पर नकदी रखने की जरूरत नहीं है और वे अपने बचत खाते में जमा राशि पर ब्याज कमा सकते हैं।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक कई वित्तीय सेवाओं जैसे आधार सक्षम भुगतान, बीमा और सरकारी पेंशन योजनाओं जैसी कई वित्तीय सुविधाएँ गाँवों के भीतर ही प्रदान करता है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अनूठा रिटेल बेस्ड मॉडल ग्राहकों के लिए बैंकिंग को अधिक सुलभ बनाने के लिए बनाया गया है। बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से कागज रहित (पेपरलेस) है। मोबाइल फोन या रिटेल टच पॉइंट के जरिए बहुत ही सरलता से उपयोग की जा सकती हैं, जो एटीएम के रूप में भी काम करते हैं।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक पूरे छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सेवाओं से दूर और आर्थिक रूप से कमजोर आबादी की सेवा करने के लिए एक मजबूत डोरस्टेप बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए काम कर रहा है। मार्च 2021 तक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने बैंकिंग बिंदुओं को 40% तक बढ़ा कर पूरे छत्तीसगढ़ में 9000 टच पॉइंट्स बनाने की योजना बना रहा है। यह राज्य का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क होगा और इनमें से बड़ी संख्या में बैंकिंग पॉइंट ऐसे स्थानों पर काम करेंगे, जहाँ ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री गणेश अनंत नारायणन ने कहा, “एयरटेल पेमेंट्स बैंक में, हमारा मिशन हर भारतीय तक औपचारिक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना है। हमें छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सेवाओं से अछूते इन गांवों को सक्षम बनाने और निकटस्थ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में खुशी हो रही है। हमारा अद्वितीय और व्यापक वितरण नेटवर्क अधिक से अधिक लोगों तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं पहुंचाता है।”


