- द पार्क इंदौर में पूर्वांचल फूड फेस्टिवल का आयोजन
- Shagun Sharma’s Next Big Move: Hoonur Talent Set to Headline Colors show ‘Queen’
- देश के परमवीर वीर अब्दुल हमीद की साहस और बलिदान से भरी कहानी अब सिनेमा के पर्दे पर
- इस त्योहारी मौसम में इन सेलिब्रिटी ज्वेलरी ब्रांड्स पर जरूर रखें नजर
- Celebrity-Backed Jewellery Brands to Add to Your Festive Wishlist
‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान’ पर शिल्पा शिंदे द्वारा उठाए गए ताजा विवादों के बीच शो के मेकर्स ने दी सफाई !
इस शो को ऑन-एयर हुए फिलहाल एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, स्टार भारत के शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान को लेकर कई कारणों के चलते टाउन में कई बातें चल रही हैं। कट्रोवर्शियल क़्वीन शिल्पा शिंदे द्वारा उठाए गए कई विवादों और मुद्दों के कारण शो के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ मीडिया में बहुत सारे दावे और चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं। हालांकि वो कहावत हैं न कि कोई भी प्रचार एक अच्छा प्रचार होता है, शो के निर्माताओं ने नीचे दिया गया बयान जारी करके इस अफवाह तो ख़तम करने का फैसला किया ह ।
गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के लॉन्च पर हालिया घटनाओं के बारे में बात करते हुए, प्रोड्यूसर और क्रिएटिव प्रीति और नीती ने कहा, “स्टार भारत के माध्यम से हमें गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान बनाने और दर्शकों तक इसे पहुंचाने को लेकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। जबकि मिडिया में अबतक हमारे शूटिंग शेड्यूल और सरकार द्वारा निर्धारित अन्य अनुशासनात्मक दिशा निर्देशों के बारे में बहुत कुछ कहा गया है।
हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि हम सरकार द्वारा दिए गए सभी नियमों और विनियमों का पालन कर रहे हैं। पूरी टीम सभी मानदंड और निर्धारित एसओपी का अनुसरण करती है और सिर्फ इतना ही नहीं कि हम अपने कलाकारों और उनकी टीमों को इसका अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। नियमित रूप से स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है। सभी कास्ट और क्रू के सदस्य संतुष्ट हैं और हमें किसी भी विभाग द्वारा एक भी शिकायत या मुद्दा नहीं मिला है. ”
उन्होंने आगे कहा, “जब भी हर कोई एक ग्रेट प्रोफेशनल्स और सौहार्दपूर्ण समीकरण साझा करता है, हमने हाल ही में शो के कॉन्सेप्ट में एक निश्चित बदलाव को पाया है, जिसने हमारे कलाकारों में से एक को परेशान किया है। हम प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ एक स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं और उनके कंसर्नस के लिए हम विचारशील हैं।
उन्होंने बिना किसी शिकायत के 5 दिन के शेड्यूल में से 3 दिन हमारे साथ शूट किया हैं। सही तो यह है कि उनकी तबियत न ठीक होने के चलते उन्हें शूट पर दोबारा लौटने के लिए कुछ जरूरी परीक्षणों और दवाओं से गुजरना पड़ा। ”
निष्कर्ष पर पहुंचते हुए उन्होंने कहा, “सुनील ग्रोवर की बात करें तो, उन्हें क्रिएटिव ज़रूरतों के अनुसार स्पूफ्स में जोड़ा गया था, इस निर्णय का सभी कलाकारों ने बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत भी किया। स्क्रिप्ट्स और स्टोरी लाइन शो के फायदे के अनुसार जरूर बदली जाती हैं।
हालांकि हालिया घटनाओं में यह बात सामने आई है कि शिल्पा ने सुनील ग्रोवर के साथ परफॉर्म नहीं करने पर अपनी आपत्ति जताई है। जबकि हम मानते हैं कि इस क्रिएटिव कॉल के कारण यह हंगामा हुआ है, हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम इस ग़लतफहमी को सौहार्द पूर्वक हल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम उन्हें शो में वापस ला सकें । ”


