- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेरी मां मेरी पहली टीचर हैं – टीचर्स डे पर इंडिया वाली मां के कलाकारों ने बताया अपना एहसास
सोनी टीवी का ताजातरीन शो इंडिया वाली मां यह दिखाता है कि भले ही आप दुनिया जीत लें, लेकिन एक मां की जरूरत महसूस करने के लिए आप कभी बड़े नहीं होते। सुचिता त्रिवेदी, अक्षय म्हात्रे और नितेश पांडे के लीड रोल में बने इस शो में दर्शक एक मां की दिल छू लेने वाली कहानी देखेंगे, जिसमें वो अपने बेटे को हर मुश्किलों से महफूज़ रखती है।
इस शो में दर्शाया गया है कि एक मां अपने बच्चे को जिंदगी के खास सबक सिखाती है, चाहे वो उसका पहला कदम हो, खाने की आदत हो, लिखना-पढ़ना या फिर प्रार्थना करना हो। एक शिक्षक के रूप में मां अपने बच्चे को उसके आसपास का वातावरण समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक शिक्षक के रूप में मां के महत्व को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता।

इस शो में रोहन का रोल निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने कहा, “अपने बच्चे की परवरिश के दौरान एक मां कई तरह के त्याग करती हैं और इसी सफर में एक बच्चा संवेदनशील और ख्याल रखने वाला बनता है और दूसरों के प्रति दया का भाव रखना सीखता है। इस शो में मैं रोहन का किरदार निभा रहा हूं, जो रास्ते से भटक गया है और जो मां का महत्व नहीं जानता। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर अब मैं समझ गया हूं कि मां ही आपकी पहली और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होती है। वो आपका पालन पोषण करती है और जगत जननी कहलाती है।”

शीन दास यानी चिनम्मा कहती हैं, “किसी ने सच ही कहा है कि ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां को बनाया। एक मां ही है, जो अपने बच्चे की हर जरूरत का ख्याल रखती है और जन्म से उसकी परवरिश करती है। वो अपने बच्चे को ताकत देती है और उसे काबिल बनाती है। मेरी जिंदगी में मेरी मां सबसे बढ़कर है क्योंकि वो इंडिया वाली मां की तरह ही हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं।”

इंडिया वाली मां का रोल निभा रहीं सुचिता त्रिवेदी ने मां के प्रति अपना प्यार जताते हुए कहा, “मेरी मां मेरी बेस्ट टीचर हैं, जिन्होंने जिंदगी के हर मोड़ पर मुझे दिशा दिखाई। मैं अपने हर सुख-दुख में उनके पास ही जाती हूं। मुझे लगता है कि काकू का किरदार बिल्कुल उनकी तरह है।”


