- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
ऐ मेरे हमसफ़र की रिशिना कंधारी ‘कृतज्ञता के रवैये’ पर विश्वास करती हैं।
लॉकडाउन के दौरान लगभग 2 लाख लोगों को भोजन दिया
मुंबई. दुनिया और देश घातक कोरोनावायरस महामारी से लड़ रहा हैं, प्रसिद्ध व्यक्तियों सहित कई लोग दुर्भाग्यपूर्ण और जरूरतमंदों को अपनी इच्छा से समर्थन दे रहे हैं। रिशिना कंधारी, जिन्हें वर्तमान में दंगल चैनल के ऐ मेरे हमसफ़र में इमरती कोठारी के रूप में देखा जाता है, वह ‘कृतज्ञता के रवैए’ पर विश्वास करती है।
रिशिना का मानना है कि वह जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं के लिए धन्य है और जो लोग इस स्थिति में यह सुविधाएं पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं वह उन तक पहुंचना चाहती हैं। उन्होंने वंचितों के लिए भोजन वितरण पहल पुण्यकर्मा के साथ खुद को जोड़ा और तालाबंदी के दौरान भोजन तैयार करने और वितरित करने में उनकी मदद करने का प्रयास किया।
उसी के बारे में बात करते हुए, वह कहती है, “मुझे हमेशा दूसरों की मदद करने की ओर झुकाव रहा है। महामारी के दौरान, हम अपने क्षेत्र के दैनिक मजदूरी श्रमिकों की स्थितियों को देख निराश हो गए थे और इसलिए मैंने अपने पति के साथ भोजन की आपूर्ति और किराने के सामान में उनकी मदद करने का फैसला किया।
लोगों ने घबड़ाहट में चीजों को खरीदना शुरू कर दिया और किराने का सामान समाप्त हो गया। यही कारण है कि हमने अपने स्टूडियो को वंचितों के लिए रसोई में बदलने का फैसला किया। हमारे पास एक छोटा रसोईघर था जहाँ हम एक दिन में लगभग 800 लोगों के लिए खाना बनाते थे । पूरे तालाबंदी के दौरान, हमने लगभग 2 लाख लोगों की सेवा की।
मेरे लिए लॉकडाउन बहुत व्यस्त था, क्योंकि, दूसरों जैसी मैं घर पर बैठकर शिकायत नहीं कर रही थी, बल्कि दूसरों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही थी । दिन के अंत में, जब मैं घर वापस आयी, तब मुझे संतोष, आशीर्वाद और गर्व महसूस हुआ। ”
वह मानती है कि हर किसी को इस दौरान अपना योगदान देना चाहिए।
दंगल टीवी के ऐ मेरे हमसफ़र में इमरती कोठारी के भूमिका में रिशिना परदे पर गहनों से लदी हुई बहू के रूप में नज़र आती है।


