- Tamannaah Embraces the Spirit of Chhath Puja in The Vvaan’s Powerful ‘Chhathi Maiya’ Song Teaser
- Triptii Dimri: Balancing the Fine Art of Glamour & Exceptional Talent to Be Loved Across Generations
- द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर बने अमित भाटिया
- मेदांता इंदौर में लॉन्च हुआ AI-संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर’
- प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान मिला
मेदांता इंदौर में लॉन्च हुआ AI-संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर’
इंदौर। मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर में अत्याधुनिक AI – संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर (scanO Air)’ लॉन्च किया गया। स्कैनओ एक अत्याधुनिक AI – संचालित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो मुंह के स्वास्थ्य की देखभाल को सरल, सुलभ और दैनिक प्राथमिकता बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। इस तकनीक का शुभारंभ मेदांता इंदौर के कैंसर केयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. अमेय बिहानी ने किया। यह तकनीक ओरल हेल्थ की शुरुआती स्क्रीनिंग को तेज, आसान और कॉन्टैक्टलेस बनाने की दिशा में एक नई पहल है।
सिर्फ 10 से 12 सेकंड में स्कैन
स्कैनओ एअर एक ऑटोमैटिक डेंटल स्क्रीनिंग कियोस्क है। मरीज को मशीन के सामने खड़ा होना होता है और AI तकनीक की मदद से लगभग 10 से 12 सेकंड में मुंह और दांतों की स्कैनिंग पूरी हो जाती है। इसमें एक्स – रे या किसी तरह के आयोनाइजिंग रेडिएशन का इस्तेमाल नहीं होता। स्क्रीनिंग के बाद डिजिटल रिपोर्ट तैयार होती है, जिसे मरीज के स्मार्टफोन या व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
40 से अधिक ओरल कंडीशंस की स्क्रीनिंग
AI आधारित यह सिस्टम दांतों और मसूड़ों से जुड़ी 40 से अधिक ओरल कंडीशंस की स्क्रीनिंग करने में सक्षम है। इसमें कैविटी, दांतों से जुड़ी समस्याएं, मसूड़ों की स्थिति और मुंह में दिखाई देने वाले असामान्य बदलावों की पहचान शामिल है। कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल मूल्यांकन में इसकी डायग्नोस्टिक सटीकता 96% से अधिक रही है।
ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद
मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के कैंसर केयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. अमेय बिहानी ने कहा कि ओरल कैंसर के उपचार में बीमारी की शुरुआती पहचान महत्वपूर्ण है। कई बार मरीज मुंह में लंबे समय से मौजूद छाले, गांठ या अन्य बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में AI आधारित स्क्रीनिंग तकनीक नियमित ओरल हेल्थ चेकअप के दौरान संभावित असामान्यताओं को पहचानने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि स्कैनओ एअर डॉक्टर कंसल्टेशन का विकल्प नहीं है, बल्कि शुरुआती स्क्रीनिंग और जरूरत पड़ने पर मरीज को आगे की जांच के लिए विशेषज्ञ तक पहुंचाने में सहायक तकनीक है।
मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय गीद ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक को मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर लगातार काम किया जा रहा है। स्कैनओ एअर की कॉन्टैक्टलेस और तेज प्रक्रिया ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग को अधिक सुविधाजनक बना सकती है। इसका उपयोग भविष्य में हेल्थ कैंप, संस्थागत स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रमों में भी किया जा सकता है।
स्कैनओ एअर को गूगल के एक्सेलेरेशन प्रोग्राम का समर्थन प्राप्त है। इसमें Tooth AI और TissueAI जैसे AI सिस्टम का इस्तेमाल दांतों और ओरल टिश्यू की स्क्रीनिंग के लिए किया जाता है। तकनीक को ISO 13485, ISO 9001 और CE Mark जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त होने की जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है।
मेदांता इंदौर में शुरू हुई यह सुविधा शहर में ओरल हेल्थ की नियमित स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल का उद्देश्य लोगों को मुंह और दांतों से जुड़ी समस्याओं की समय पर जांच के लिए प्रोत्साहित करना और संदिग्ध मामलों में उन्हें समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।


