- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शुटज़ेन केमिकल ग्रुप ने लॉन्च किया ‘‘शुटज़ेन वियर सेफ फैब्रिक सॉफ्टनर एंड लॉन्ड्री सैनिटाइजर’’
मुंबई. मौजूदा स्थिति में, अच्छी हाइजीन बनाये रखना स्वास्थ्य और सामाजिक, दोनों कारणों से महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि हमारी सेहत को हर तरह के जोखिम हैं। ज्यादा छूई जाने वाली सतहों, परिधानों और कपड़ों को नियमित रूप से साफ और डिसइंफेक्ट करना एक महत्वपूर्ण सावधानी है, ताकि संक्रमण का जोखिम कम हो सके।
एक स्वस्थ और कीटाणुरहित वातावरण बनाने के उद्देश्य से एक अग्रणी विविधतापूर्ण स्पेशियल्टी केमिकल निर्माता शुटज़ेन केमिकल ग्रुप ने शुटज़ेन वियर सेफ फैब्रिक सॉफ्टनर एंड लॉन्ड्री सैनिटाइजर लॉन्च किया है, ताकि लोगों को न्यू नॉर्मल में जीने में मदद मिल सके।
शुटज़ेन वियर सेफ फैब्रिक सॉफ्टनर एंड लॉन्ड्री सैनिटाइजर का अनूठा फॉर्मूलेशन चौथी जनरेशन की सॉफ्टनर और नई जनरेशन की सैनिटाइजिंग और हाइजीन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह गर्म और ठंडे, दोनों तरह के पानी में बैक्टीरिया, वायरस और फंगस समेत 99 प्रतिशत तक कीटाणु हटाता है, जैसे स्टैफीलोकोकस ऑरीयस एटीसीसी 6538, जिससे त्वचा के छोटे संक्रमणों से लेकर मस्तिष्क और हृदय के ज्यादा गंभीर संक्रमण हो सकते हैं और क्लेबसील्ला नीमोनी एटीसीसी 4352, जो यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, निमोनिया, आदि जैसे संक्रमणों का कारण हैं।
‘‘शुटजे़न वियर सेफ’’ के सक्रिय एंटी-वायरल घटक ने ह्यूमन कोरोनावायरस 229ई को भी निष्क्रिय किया था, जो कोविड-19 फैलाने वाले वायरस सार्स कोव-2 वायरस के लिए एक ज्ञात सरोगेट है।
‘‘शुटज़ेन वियर सेफ’’ का सक्रिय एंटी-बैक्टीरियल घटक स्यूसडोमोनास एरूगिनोसा, एश्चेरिचिया कोलाइ, साल्मोनेला टाइफीम्युरियम के विरूद्ध प्रभावी पाया गया, जिसने मानवों को क्रमशः श्वसन संक्रमण, उबकाई, उल्टी, डायरिया होते हैं।
शुटज़ेन केमिकल ग्रुप के फाउंडर और डायरेक्टर राज महेन्द्र तन्ना ने कहा, ‘‘शुटजे़न केमिकल ग्रुप में हम अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्सक के माध्यम से स्थायी समाधान लाने का दृढ़ संकल्प रखते हैं। शुटजे़न वियर सेफ फैब्रिक सॉफ्टनर एंड लॉन्ड्री सैनिटाइजर हमारे व्यापक और विविधतापूर्ण अनुभव का एक उदाहरण है।
यह टेक्नोलॉजी एक लाभप्रद समाधान है, जो वातावरण को स्वस्थ और कीटाणुरहित बनाये रखने में उपभोक्ताओं की मदद करेगा, क्योंकि मौजूदा महामारी की स्थिति में यह एक अनिवार्यता है। यह सॉफ्टनिंग और सैनिटाइजिंग के बीच की दूरी को भी कम करता है, क्योंकि इन दो कामों के लिये दो उत्पादों की जरूरत होती है। फॉर्मूलेशन को स्थायी रसायन-शास्त्र से अपडेट किया गया है, क्योंकि हम एक हरित और स्वच्छ वातावरण के लिये प्रतिबद्ध हैं।’’
शुटजे़न वियर सेफ का फॉर्मूलेशन लिक्विड सॉफ्टनर टेक्नोलॉजी से किया गया है, जो हर उस फाइबर को आवरण देती है और उसकी सुरक्षा करती है, जो चमक बढ़ाता है, रंग उड़ना कम करता है, आयरन करना सरल बनाता है और अच्छी नरमी देता है। इसमें फ्रेगरेन्स बीड्स टेक्नोलॉजी भी है, जो फैब्रिक के साथ रहती है और उसे लंबे समय तक मुलायम रखती है।
शुटज़ेन वियर सेफ फैब्रिक सॉफ्टनर एंड लॉन्ड्री सैनिटाइजर गंदे लॉन्ड्री और कपड़ों को सैनिटाइज करने के लिये आदर्श है, जैसे मौजे, टॉवल, लिनेन, परिधान, जिसमें कीटाणुओं आ सकते हैं और क्रॉस इंफेक्शन का जोखिम बढ़ा सकते हैं और इसमें लंबे समय तक चलने वाली फ्रेगरेन्स टेक्नोलॉजी भी है। शुटजे़न वियर सेफ फैब्रिक सॉफ्टनर + लॉन्ड्री सैनिटाइजर कॉटन और पॉलिएस्टर समेत सभी प्रकार के सब्सट्रेट्स के साथ कॉम्पैटिबल है।
यह उत्पाद 175 एमएल की बॉटल में 77 रुपये के शुरूआती मूल्य (सभी करों सहित) पर उपलब्ध है। यह उत्पाद अमेज़न, फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन और मॉडर्न ट्रेड में उपलब्ध होगा।


