- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत में संगीत निर्माताओं के सशक्तिकरण हेतु डॉल्बी लैबोरेटरीज़ और IPRS के बीच समझौता
मुंबई. मंत्रमुग्ध कर देने वाले ऑडियो एवं वीडियो मनोरंजन के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, डॉल्बी लैबोरेटरीज़ Inc. (NYSE: DLB), ने आज भारत में परफॉर्मिंग राइट्स के एकमात्र संगठन तथा देश में 6000 से अधिक मशहूर लेखकों, संगीतकारों और पब्लिशर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले संस्थान, द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड (IPRS) के सदस्यों के लिए एक शैक्षणिक कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से IPRS के सदस्यों को डॉल्बी एटमॉस® (Dolby Atmos®) म्यूज़िक वेबिनार सीरीज़ में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें टेक्नोलॉजी एवं वर्कफ़्लो, डॉल्बी एटमॉस ट्यूटोरियल सीरीज़, डॉल्बी इंस्टीट्यूट मास्टरक्लास तथा डॉल्बी एटमॉस प्रोडक्शन सूट के लिए फ्री ट्रायल के अलावा कई अन्य गतिविधियां शामिल होंगी।
डॉल्बी लैबोरेटरीज़ में इमर्जिंग मार्केट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री पंकज केडिया ने इस कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “डॉल्बी एटमॉस संगीत रचनाकारों के साथ–साथ संगीत प्रेमियों के लिए बिल्कुल नया अनुभव है। यह संगीत रचनाकारों को अपनी रिकॉर्डिंग के साथ खुद से प्रयोग करने तथा अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के नवीन अवसर उपलब्ध कराता है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हम भारत में संगीत रचनाकारों और म्यूज़िक पब्लिशर्स को इस बारे में और अधिक जानने एवं पता लगाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं कि, डॉल्बी एटमॉस किस प्रकार संगीत की रचना एवं इसके अनुभव को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।
IPRS के अध्यक्ष, श्री जावेद अख़्तर ने कहा, “IPRS अपने सदस्यों को डॉल्बी एटमॉस म्यूज़िक के बारे में और ज्यादा जानने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए, डॉल्बी के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद आशान्वित है। डॉल्बी का यह शैक्षणिक कार्यक्रम भारत में संगीत समुदाय से जुड़े लोगों को प्रेरित करेगा तथा उन्हें अपने संगीत के अनुभव को बेहद आकर्षक एवं अद्भुत बनाने के लिए नए-नए अवसर प्रदान करेगा।”
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए IPRS के सीईओ, श्री राकेश निगम ने कहा, “आज संगीत का परिदृश्य बड़ी तेजी से बदल रहा है, लिहाजा संगीत रचनाकारों के लिए मौजूदा विकास एवं तकनीकी प्रगति के साथ कदम मिलाकर चलना, तथा इसका भरपूर लाभ उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम अपने ‘IPRS 2.0’ पहल के एक भाग के रूप में डॉल्बी लैबोरेटरीज़ के साथ इस गठबंधन से बेहद उत्साहित हैं, जो हमारे सदस्यों के मूल्य–वर्धन के साथ–साथ उन्हें सशक्त भी बनाएगा, तथा उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा।
इस साझेदारी के माध्यम से, हम ऑडियो निर्माण में प्रवीणता हासिल करने के इस कारगर तरीके के साथ अपने सदस्यों के कौशल को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तथा इसे अपनाने से जुड़ी अहम जानकारी उपलब्ध कराते हैं ताकि वे अपने श्रोताओं को संगीत का अद्वितीय अनुभव प्रदान कर सकें।“
डॉल्बी एटमॉस म्यूज़िक क्या है
जरा सोचिए कि पूरी क्षमता और रचनात्मक की शक्ति के साथ संगीत से जुड़ने का कोई तरीका मौजूद होता – वैसे नहीं, जिस तरह से आज ज्यादातर लोग संगीत सुनते हैं, बल्कि एक ऐसा वर्जन जो आपको गीत की ओर आकृष्ट करता है और आपके समक्ष यह प्रकट करता है कि पारंपरिक रिकॉर्डिंग में कौन सी चीज मौजूद नहीं है। डॉल्बी एटमॉस बस यही करता है।
बात चाहे किसी श्रोता के आसपास रखे गए वाद्ययंत्रों की स्वर-संगति की हो, उच्च कोटि का एक गिटार सोलो जिसकी आवाज़ से पूरा कक्ष गूंज उठता है, एक बड़ा सा बैस ड्रॉप जो आपके दिलो-दिमाग को झंकृत कर देता है, या फिर किसी गायक के सांस लेने की धीमी आवाज़ की बात हो, डॉल्बी एटमॉस संगीत से जुड़ी हर बारीकी एवं भावनाओं को कलाकार की कल्पनाओं के अनुरूप पूरी तरह अभिव्यक्त करने की आजादी और अवसर देता है।


