- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडेक्स अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया
अस्पलात के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शल्यक्रिया के जरिए करवाया प्रसव
इंदौर। कोरोना की शुरुआत से ही श्रेष्ठ उपचार के कई उदाहरण प्रस्तुत कर चुके इंडेक्स मेडिकल अस्पताल ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के कुशल डॉक्टर्स और स्टाफ की टीम ने सोमवार को कोरोना संक्रमित गर्भवती का सुरक्षित प्रसव करवाया। सर्जरी द्वारा हुए प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनो ही स्वस्थ हैं।
अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आरसी यादव ने बताया, कोरोना के इलाज के लिए 24 वर्षीय रवनि पटेल अस्पताल में भर्ती हुई थीं। महिला के गर्भवती होने के कारण अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पहले ही सतर्क थे। उन्हें इस बात की भी जानकारी थी कि किसी भी समय डिलिवरी के लिए सर्जरी करनी पड़ सकती है।
प्रसव पीड़ा प्रारंभ होते ही स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा देवधर के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। चूंकि महिला की पहली डिलिवरी भी सर्जरी के माध्मय से हुई थी इसलिए टीम ने बगैर देरी के ऑपरेशन की तैयारी शुरू की। कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव होने के कारण अतिरिक्त सावधानी बरती गई। 14 सितंबर को महिला ने 3.37 किलो के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
डॉ. पूजा देवधर के नेतृत्व में डॉ. साक्षी चोपड़ा ने डिलिवरी करवाई। डॉ. शिवानी भदौरिया और डॉ. आकांक्षा द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया। टीम में एक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत सौरभ, एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. इरफान, डॉ. प्रिया पाटीदार, ओटी तकनीशियन दीपक व आया बाई शांति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


