- One ride 2026: final call to ride for the snow leopard
- वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
- AU Small Finance Bank appoints Anil Agarwal as Senior Executive Group Head – Commercial & Institutional Banking and Amol Padhye as Chief Risk Officer
- राघव जुयाल की एनर्जी ने ‘द पैराडाइज’ में उनके किरदार को ही बदल डाला
- Sun Neo announces ‘Jaan-e-Wafa’: Where destiny brings two hearts together, but identity, marriage and family expectations stand in their way.
मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या
इंदौर. राजाबाड़ा स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में शुक्रवार को एक मासूम बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बच्ची की उम्र लगभग एक साल है. बच्ची के शरीर के निचले हिस्से में खून बह रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र में हुई. दोपहर राजवाड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में एक बच्ची की आंधे मुंह लाश पड़ी दिखाई दी. बच्ची की लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग एक साल की है. सूचना पाकर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची रात भर से गायब थी. बच्ची के माता-पिता एमजी थाना क्षेत्र के नयापुरा सड़क किनारे अपने परिवार के साथ रहती थी. उसके पिता अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए खिलौने बेचने का काम करता है. बीती रात बच्ची अपनी मां के पास सोई हुई थी लेकिन रात चार बजे मां की नींद खुलने पर बच्ची नहीं थी. वे इधर-उधर ढंूढने के बाद रिपोर्ट लिखाने भी पहुंचे थे जिन्हें बाद में रिपोर्ट लिखाने की बात कही गई. इसी बीच ये सूचना मिल गई. इधर, पुलिस को शिव विलास पैलेस की सीढिय़ों खून के निशान भी मिले हैं. पुलिस का कहना है कि बच्ची का शव देखकर उसके साथ गलत हरकत किए जाने की आशंका है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.


