- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
“मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि लीप के बाद मेरा लुक मेरे अपने स्टाइल जैसा है” : सेहबान अज़ीम
ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘तुझसे है राब्ता’ अपनी दिलचस्प कहानी और कल्याणी (रीम शेख) एवं मल्हार (सेहबान अज़ीम) की बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का चहेता शो बन गया है। दर्शकों की दिलचस्पी उस वक्त और बढ़ गई, जब मल्हार ने कल्याणी को गोली मार दी थी, जिसके बाद इस शो में 5 साल का लीप आया था।
जहां मल्हार की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है, वहीं कल्याणी 5 साल बाद आईएएस ऑफिसर बनकर लौटती है और उसे पता चलता है कि उसकी ज़िंदगी के प्यार की शादी किसी और से हो चुकी है। अब दर्शक दिल थामकर ये देखने का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ‘कलमा’ (जैसा कि इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर बुलाया जाता है) की जिंदगी में आगे क्या होने वाला है?
पांच साल के लीप के बाद इस शो में सेहबान अज़ीम के रील लाइफ और रियल लाइफ लुक में काफी समानताएं देखी जा रही है। हालांकि असल जिंदगी में और पर्दे पर उनके व्यक्तित्व अलग-अलग हैं। एक ओर सेहबान का ऑनस्क्रीन लुक उनके रियल लाइफ वाले स्टाइल से मिलता-जुलता है, वहीं सेहबान का किरदार तुनकमिजाज और गुस्सैल स्वभाव का है। वैसे असल जिंदगी में उनका स्वभाव इस किरदार से बिल्कुल अलग है। वो बेहद शांत स्वभाव के हैं।
सेहबान बताते हैं, “मुझे बेहद खुशी है कि लीप के बाद मल्हार का मेरा किरदार मेरे पर्सनल स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो ट्रेंड से ज्यादा आराम को महत्व देता है और मुझे कैजुअल रहना अच्छा लगता है। इस तरह का लुक एक बड़ा बदलाव है लेकिन अब तक यह मुझे बहुत अच्छा लगा, क्योंकि अब सेट पर मुझे ज्यादा आरामदायक महसूस होता है।
हालांकि मेरे रील और रियल लाइफ लुक में काफी समानताएं हैं, लेकिन मल्हार और मेरे व्यक्तित्व में बहुत फर्क है। मल्हार पर्दे पर एक एंग्री यंग मैन है और तुनकमिजाज भी है जबकि रियल लाइफ में मैं बिल्कुल ऐसा नहीं हूं। मैं ज्यादातर स्थितियों में शांत रहना पसंद करता हूं। लेकिन मेरे और मेरे किरदार के इस फर्क को मैं एंजॉय कर रहा हूं और एक एक्टर के तौर पर मुझे इससे सीखने का मौका भी मिल रहा है।”
जहां मल्हार की शादी अवनी (सृष्टि माहेश्वरी) से हो चुकी है और अनुप्रिया ने अपना आत्मविश्वास खो दिया है, वहीं अब ‘कलमा’ की जिंदगी में और ढेर सारे उतार-चढ़ाव आने बाकी हैं।


