- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘खाली पीली’ के एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख ने सेट से अनन्या पांडे के बारे में कुछ रोचक जानकारी की साझा!
अनन्या पांडे ने बैक टू बैक दो दमदार कैरेक्टर और फिल्में देने के लिए खूब सुर्खियां बटोरी है। और अपनी इस गति को बनाए रखते हुए, अनन्या ने अब अपनी आगामी खाली पीली के साथ एक्शन शैली में एक नया कदम रखा है जो हाल ही में अपने अभूतपूर्व टीज़र और गानों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
खाली पीली के एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख ने शेयर किया कि कैसे अनन्या ने बॉडी डबल का उपयोग किए बिना, कैमरे पर अपनी एक्शन परफॉर्मेंस से पूरी यूनिट को चौंका दिया था।
परवेज ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा,”जब हमने इसे बनाने का फैसला किया था तब खाली पीली एक एक्शन फिल्म नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे हम शूटिंग के साथ आगे बढ़ते गए, हमने कुछ एक्शन सीक्वेंस करने का फैसला किया।”
अनन्या की परफॉर्मेंस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आगे कहा,”अनन्या का एक विशेष एक्शन सीन था, जिसे मैंने सोचा था कि वह यह नहीं कर पाएगी क्योंकि यह दृश्य एक फ्री रन के साथ शुरू होता है, जिसके बाद सिंगल शॉट में गुंडों पर कूदना होता है।
यदि यह गलत हो जाता, तो कंधे के टूटने या गर्दन में फ्रैक्चर होने की बहुत अधिक संभावना थी, लेकिन उन्होंने अप्रत्याशित रूप से एक्शन के साथ सभी को चौंका दिया जिसकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है।”
उस समय के बारे में बात करते हुए जब खाली पीली की पूरी यूनिट ने उनके लिए ताली बजाई थी, वे कहते हैं, “क्लाइमेक्स में एक अन्य एक्शन सीक्वेंस है जिसे एक हार्नेस की मदद से किया जाना था और अनन्या ने एक बार फिर से परफेक्शन के साथ एक्शन किया और पूरी यूनिट ने उनके लिए ताली बजाई क्योंकि यह एक इंटेंस सीन था जहां उन्हें उड़ना था और कार पर खुद को ढकेलना था और यह भी सुनिश्चित करना था कि कार का कांच टूट कर नीचे गिरना चाहिए। आम तौर पर, बॉडी डबल द्वारा यह किया जाता है लेकिन अनन्या ने इसे अपने ऊपर लिया और परफेक्शन के साथ यह सीन किया। ”
अनन्या के साथ सहयोग करने के बारे में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, एक्शन डायरेक्टर ने कहा, “यह पहली बार है जब मैं अनन्या पांडे के साथ एक्शन के लिए सहयोग कर रहा हूं और हमने सोचा कि वह हमारे द्वारा डिज़ाइन किये गए एक्शन नहीं कर पाएगी। अनन्या ने अपने प्रदर्शन से हमें स्तब्ध कर दिया, जो किसी प्रोफ़ेशनल से कम नहीं था। इसलिए, अनन्या पांडे वास्तव में अच्छी हैं और उन्होंने अपने एक्शन दृश्यों को बखूबी निभाया है।”
निस्संदेह, अभिनेत्री कोई कसर नहीं छोड़ रही है और हर शैली पर अपने हाथ आजमाना चाहती है और जी-जान लगा कर मेहनत करती हैं क्योंकि वह एक उत्साहित लर्नर और एक जोखिम उठाने वाली लड़की है। अनन्या द्वारा हर बार अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करने के लिए सलाम है!
अनन्या वर्तमान में दीपिका पादुकोण और सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की आगामी फिल्म के लिए गोवा में शूटिंग कर रही हैं और इसके बाद वह विजय देवरोकोंडा के साथ ‘फाइटर’ नामक अपने पहले पैन-इंडिया प्रॉजेक्ट पर काम करेंगी।


