- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सहनूर का आसिम के साथ बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो ” ‘ बदन पे सितारों ’ रेट्रो सांग 2.0″ का पोस्टर हुआ रिलीज़।
प्रोड्यूसर टर्न एक्ट्रेस, ब्यूटीफुल और चार्मिंग सहनूर अपने फैन्स का दिल जीतने के लिए एक नया धमाकेदार प्रोजेक्ट लेकर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने अगले म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया और इसके बाद से ही प्रशंसकों को इस वीडियो के आने का बेसब्री से इंतजार है। सहनूर का आगामी गीत रेट्रो ज़माने के फेमस गीत ‘बदन पे सितार’ का रीमिक्स है जिसमें उनके साथ असीम रियाज़ निभाने वाले हैं।
सहनूर ने हाल ही में अपने नए आने वाले रेट्रो गीत ‘बदन पे सितारा’ की एक प्रोमो पोस्टर शेयर किया । उसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “Retro is calling ! पेश है आपके लिए साल की सबसे बहुप्रतीक्षित घोषणा, ‘बदन पे सितारे’ फिर से अपने दिलों को जीतने के लिए। रेट्रो सॉन्ग 2.0 #badanpesitare। @Stebinben की लुभावनी आवाज में .. @ sehnooor999 @ asimriaz77.official। ” असीम ने भी पोस्टर को अपने भी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया।”
अगर हम पोस्टर में सहनूर के लुक के बारे में बात करते हैं, तो वह रेट्रो समय को फॉलो करते हुए एक चमकीले फंकी अवतार में नज़र आ रही है। उन्होंने और असीम ने कलर्ड जैकेट पहनी रखी है और दोनों बेधड़क सड़क के बीचों-बीच स्टनिंग लूक में कार के सामने खड़े होकर पोज़ दे रहे है। एक्ट्रेस सेहनूर म्यूजिक वीडियो के साथ प्रशंसकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगर इस गीत के मूल ट्रैक की बात करें तो यह गीत फिल्म प्रिंस का थ जिसमें शम्मी कपूर और वैजयंतीमाला ने अभिनय किया था। इसे मोहम्मद रफी ने गाया था।
सहनूर यह भी बताया है कि उनका आगामी गीत स्टेबिन बेन द्वारा गाया जाने वाला है, जिसमे वे खुद भी अपनी आवाज दे रही है। जिसको लेकर वह काफी उत्साहित है। इसके अलावा यह सांग एक बड़े बैनर तले रिलीज़ किया जायेगा। यह बहुप्रतीक्षित सांग बहुत जल्द रिलीज़ होने वाला है। जिसका उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सहनूर भविष्य में कुछ और भी रोमांचक परियोजनाओं के साथ नज़र आने वाली है।


