- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऋतिक रोशन ने एक 20 वर्षीय भारतीय बैले डांसर का सपना पूरा करने में की मदद!
हाल ही में, ऋतिक की नज़र एक 20 वर्षीय भारतीय बैले डांसर के लिए शुरू किए गए फंडरेसर पर पड़ी, जो अपने सपने को पूरा करना चाहता था और पलक झपकते ही ऋतिक ने उसके अधूरे सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया।
कमल सिंह एक 20 वर्षीय बैले डांसर है और दिल्ली के विकासपुरी के एक ई-रिक्शा चालक का बेटा है। वह इंग्लैंड के लंदन में प्रतिष्ठित इंग्लिश नेशनल बैले स्कूल में प्रवेश पाने वाले पहले भारतीय डांसर हैं। लेकिन पैसों की कमी के कारण, वह अपने सपने को पूरा करने और उसे वास्तविकता में बदलने में असमर्थ थे।
कमल के शिक्षक फर्नांडो गुइलेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक को उनके उदार दान के लिए धन्यवाद दिया है जिसने कमल को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के करीब पहुंचा दिया है।
उन्होंने रुपयों का एक स्नैपशॉट साझा किया और लिखा,”Thank you so much @hrithikroshan
@hrxfilms for supporting my student @noddy_singh_official”
अगर ऋतिक के सोशल मीडिया टाइमलाइन को देखा जाए, तो वह प्रशंसनीय पोस्ट से भरा हुआ नजर आता है। चाहे वह डांस/सिंगिंग/ मिमिक्री/पेंटिंग जैसी कोई भी कला हो, वह उनके प्रोफाइल पर उनके लिए व्यक्तिगत नोट्स/लाइक्स छोड़ना पसंद करते हैं।
इस साल की शुरुआत में, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नर्तक युवराज सिंह के लिए प्रशंसा और प्रेरणा के संदेशों की बौछार की थी और उन्हें “समुदेस्ट एयरवॉकर” का नाम दिया था।
यकीनन, ऋतिक टैलेंट को परखना बखूबी जानते है और उनकी प्रतिभा को दुनिया के साथ साझा करने में कभी विफल नहीं होते है।
ऋतिक कभी भी युवा प्रतिभाओं का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है और हमेशा उन पर अपार प्रेम और प्रोत्साहन की वर्षा करते आये है। यही वजह है कि सही प्रतिभा को आगे बढ़ने और अधिक क्षितिज हासिल करने में मदद करने के लिए, ऋतिक को असल जिंदगी का हीरो माना जाता है।


