- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हितेन तेजवानी, सेहबान अजीम और अनुप्रिया गोयनका द्वारा अभिनीत इरोस नाउ ओरिजनल की मर्डर मिस्ट्री ‘अनकही’!
एरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन (एनवाईएसई: ईआरओएस एरोस ) की दक्षिण एशिया की प्रमुख स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट सेवा इरोस नाउ, एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी ने आज इरोस नाउ ओरिजिनल के बैनर तले एक क्राइम -थ्रिलर शॉर्ट फिल्म ‘अनकही’ की घोषणा की। पृथ्वी राठी गुप्ता और अनुश्री मेहता द्वारा निर्देशित, मर्डर मिस्ट्री 26 सितंबर 2020 को केवल इरोस नाउ पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।
एक शानदार स्टार कास्ट, हितेन तेजवानी, सेहबान अजीम, अनुप्रिया गोयनका, आयुष्मान सक्सेना, अश्विन मिश्रा, रवि खेमू और अशोक पंडित के साथ इरोस नाउ ओरिजिनल की ‘अनकही’ दिल्ली में हो रही भयानक हत्याओं की कहानी बयां करती है, जहां 11 महिलाओं की एक खतरनाक सीरियल किलर द्वारा 12 महीनों में क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई।
शहर में महिलाओं की सुरक्षा की लड़ाई के साथ, चीजें तब एक भयानक मोड़ लेती हैं जब 6 संदिग्धों को एक-दूसरे के खिलाफ 12 घंटे के अंतर्गत एक गैरेज में बंद कर दिया जाता है ताकि हत्यारे का पता लगाया जा सके। फिल्म में ऐसे लोकप्रिय किरदार हैं जो शहर में सबसे बड़े रहस्य को उजागर करने के लिए दिलचस्प सच्चाईयों के साथ दर्शकों को रोमांचित करेंगे।
एक ऐसा रहस्य जिसने पूरे शहर को दहला दिया है, डर और क्रमिक हत्याओं से शहर घिर गया है! सबको डर है कि अगला कौन होगा? क्या अधिकारी समय रहते अपराधी को पकड़ पाएंगे? या एक और पीड़ित शिकार होगा? अपने मनोरंजक कथा के साथ ‘अनकही ‘ आपको क्लाइमेक्स के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा।
रिधिमा लुल्ला, इरोस नाउ की मुख्य कंटेंट अधिकारी, ने कहा, “अनकही एक मिस्ट्री थ्रिलर है और यह काफी अलग है। इसकी मनोरंजक कहानी बाकियों से बहुत अलग है। यह संक्षिप्त रूप से इरोस नाउ के यूनिक कंटेंट लाइब्रेरी को बढ़ाएगा- उन दर्शकों लिए जो ओरिजिनल और दिलचस्प कहानियों के इच्छुक हैं। ”
हितेन तेजवानी का कहना है, “अनकही, फिल्म दिल्ली में होने वाले रहस्यों और हत्याओं का खुलासा करती है। कहानी में कई ट्विस्ट्स और टर्न्स की वजह से मैंने इस क्राइम -थ्रिलर का हिस्सा बनने का सोचा और मज़ेदार शूटिंग और एक नए जॉनर को एक्स्प्लोर करने का यह एक आकर्षक अनुभव था।
अनुप्रिया गोयनका का कहना है,, “अनकही एक बहुत ही दिलचस्प शॉर्ट फिल्म है। मुझे खुशी है कि मुझे इरोस नाउ के साथ काम करने का अवसर मिला। हमने बहुत प्रयास किया है। कहानी निश्चित रूप से दर्शकों को रोमांचित करेगी।”


