- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने पहली बार बिल्कुल अनोखे प्रस्ताव- “इंश्योरेंस गिफ्ट-कार्ड” को बाज़ार में उतारा
मुंबई. रिलांयस कैपिटल की 100% अनुषंगी कंपनी, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने आज पहली बार बिल्कुल अनोखे प्रस्ताव- “इंश्योरेंस गिफ्ट-कार्ड” को बाज़ार में उतारा, जो किसी को बीमा ‘उपहार’ में देने का बेहद समझदारी भरा तरीका है, साथ ही लोगों को पहली बार ऐसा अवसर उपलब्ध हुआ है।
इस प्रोडक्ट को भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के सैंडबॉक्स दिशा-निर्देशों के तहत आदर्श और अभिनव प्रस्तावों में से एक के तौर पर चुना गया है। त्योहारों के मौसम में भारत में एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस प्रोडक्ट को खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जिसे खरीदना और उपहार के तौर पर देना बेहद आसान है।
“इंश्योरेंस गिफ्ट-कार्ड” किसी भी सामान्य प्रीपेड कार्ड की तरह ही है, जो ₹500 और ₹1,000 की कीमतों पर उपलब्ध है। इसे reliancegeneral.co.in वेबसाइट से तुरंत खरीदा जा सकता है। जैसे ही आप ऑनलाइन माध्यमों से ‘गिफ्ट-कार्ड’ खरीदते हैं, आपको आपके ईमेल पर तुरंत एक वाउचर प्राप्त होता है, साथ ही इसमें आपको वाउचर रिडीम करने के निर्देश भी दिए जाते हैं। फिर आप इलेक्ट्रॉनिक रूप से कार्ड को उस व्यक्ति के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं, जिसे आप इसे उपहार के तौर पर देना चाहते हैं।
इसके बाद, कार्ड धारक स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा खरीद सकता है। इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के किसी भी पर्सनल लाइन्स के लिए, यह गिफ्ट-कार्ड धारक या स्वयं के लिए 10% की रियायती दर पर उपलब्ध है। कार्ड खरीदने के लिए लेन-देन पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से किया जाएगा, और इस तरह पारदर्शिता के साथ-साथ ग्राहकों की सुविधा भी सुनिश्चित होगी। गिफ्ट-कार्ड के उपयोग की अवधि इसे खरीदने की तारीख से 6 महीने तक की होगी, और उपयोग नहीं किए जाने पर इसे वापस किया जा सकेगा।
इस लॉन्च के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के सीईओ, श्री राकेश जैन ने कहा, “भारत में उपहार को आशीर्वाद की तरह देखा जाता है, जिसे हर त्यौहार या उत्सव के उपलक्ष्य की निशानी के तौर पर देखा जाता है और यह अपने प्रियजनों की परवाह करने का एक तरीका है। इस साल चारों तरफ महामारी फैली हुई है, जिसे देखते हुए लोग अपने परिवार के सदस्यों एवं दोस्तों की सेहत को लेकर अधिक चिंतित हैं।
ऐसी परिस्थिति में, उपहार के तौर पर उन्हें स्वास्थ्य बीमा की सुरक्षा देने से बेहतर और क्या हो सकता है। इस ‘इंश्योरेंस गिफ्ट-कार्ड’ से खरीदा गया स्वास्थ्य बीमा कवर, आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करेगा और यह जरूरत के वक़्त आर्थिक मदद के रूप में वरदान साबित होगा।”
‘जीने के नए ढंग’ के साथ देश धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है, साथ ही दशहरा, दिवाली और आने वाले समय में शादियों के मौसम को देखते हुए देशवासी उत्सव के मूड में वापस आ रहे हैं, इसलिए यह ‘इंश्योरेंस गिफ्ट-कार्ड’ ऐसे मौकों पर उपहार देने की सबसे स्मार्ट पसंद बन गया है।


