- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
‘अपना भी टाइम आएगा’ में टीवी पर पहली बार नेगेटिव किरदार निभाएंगी तनाज़ ईरानी
त्यौहारों के महीने अक्टूबर में ज़ी टीवी एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की बहार लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में यह चैनल जयपुर के एक अमीर परिवार के हेड सर्वेंट की बेटी की प्रेरणादायक कहानी दिखाने जा रहा है, जो अपनी जड़ों से बंधे रहने से इंकार कर देती है।
वो अपनी हैसियत के बंधन से आजाद होकर खुद अपनी किस्मत लिखती है और ऊंच-नीच की सीमाओं से ऊपर उठकर अमीरों के बीच अपनी एक खास जगह बनाती है। इस तरह वो अपने नाम ‘रानी’ पर खरी उतरती है, जो उसके पिता ने बड़े प्यार से रखा था।
किस्मत के इस अजब फेर पर आधारित यह ड्रामा समाज में फैले वर्गभेद और ‘औकात’ से जुड़े अलिखित नियमों पर सवाल उठाता है। ये ऐसे नियम हैं जो निचले स्तर के लोगों से अपनी तकदीर से लड़कर औकात से ऊपर उठने का मौका लगभग छीन लेते हैं।
इस शो का शीर्षक है – अपना भी टाइम आएगा, जिसमें पॉपुलर एक्ट्रेस तनाज़ ईरानी, महारानी राजेश्वरी सिंह रावत का रोल निभाएंगी, जो जयपुर के राजावत खानदान की महारानी हैं। तनाज़ ने इससे पहले कई तरह के रोल निभाए हैं, लेकिन वो पहली बार इसमें एक घमंडी और जिद्दी अमीर महारानी के रोल में नजर आएंगी।
अपने किरदार के बारे में बताते हुए तनाज़ ने कहा, “मुझे इस रोल की भव्यता ने वाकई बहुत प्रभावित किया। वैसे तो मैंने थिएटर में बहुत-से ग्रे किरदार निभाए हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब मैं टेलीविजन पर इस तरह के रोल में नजर आऊंगी। मैंने अक्सर खुशमिजाज और उत्साही पड़ोस की लड़की वाले रोल निभाए हैं, हालांकि एक एक्टर के लिए अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने से ज्यादा संतोषजनक और कुछ नहीं होता। महारानी राजेश्वरी सिंह रावत एक बेहद सख्त औरत हैं। वो ऊंच-नीच को बहुत मानती हैं और खानदान को महत्व देती हैं क्योंकि उनकी रगो में शाही खून दौड़ता है।”
वैसे, भले ही तनाज़ एक ग्रे किरदार निभा रही हों, पर उनका लुक एक खलनायिका से बहुत अलग है। अपने किरदार के लुक के बारे में बताते हुए तनाज़ ईरानी ने कहा, “भव्यता का दूसरा नाम महारानी राजेश्वरी सिंह रावत है। इस किरदार में ग्रे शेड्स जरूर हैं, लेकिन मैं इसमें वैसी खलनायिका नहीं दिखूंगी, जिनकी बेहद पतली भौहें, लंबे नाखून और बहुत-सा मेकअप होता है। मैं इस मामले में खुद को खुशनसीब मानती हूं कि भले ही मेरा किरदार ग्रे है, लेकिन मेरा अवतार शाही है, जिसके साथ मैं अच्छी तरह जुड़ जाती हूं।
दर्शकों ने भी मुझे इस तरह के लुक में इससे पहले नहीं देखा है। तो मेरे फैंस के लिए यह एक ट्रीट होगी, जिसे वो हर दिन एंजॉय करेंगे। मेरे लुक में ज्यादातर सिल्क और औरगैंजा साड़ियां होंगी और इसे निखारने के लिए भारी भरकम कुंदन ज्वेलरी होगी।” वैसे आपको स्क्रीन पर देखने के लिए अब हमसे भी इंतजार नहीं होता तनाज़!


