- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्या आप जानते है? पैन इंडिया स्टार यश सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने से पहले ड्रामा मंडली का हिस्सा थे!
हर कोई जानता है कि भारतीय सुपरस्टार यश एक अभूतपूर्व अभिनेता हैं लेकिन बहुत कम लोग यह जानते है कि उन्होंने अपना सफ़र कैसे शुरू किया और वह कन्नड़ फिल्म उद्योग और अब पैन इंडिया स्टार का चेहरा कैसे बन गए।
बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने से पहले, यश एक नाटक मंडली का सदस्य बने थे और यहाँ उन्होंने एक अभिनेता बनने के लिए अपने कौशल को प्रशिक्षित किया था।
इस बारे में अधिक बात करते हुए, यश की टीम से एक स्रोत ने साझा किया,”अभिनय के लिए यश का जुनून और उनकी मेहनत व समर्पण ही उन्हें सबसे ऊपर रखता है।”
सूत्र आगे कहते हैं, “जब वह छोटे थे, तो उन्होंने अपने सपनों का पीछा करने के लिए बैंगलोर का रूख किया था और प्रसिद्ध नाटककार बी वी करनाथ के साथ एक नाटक मंडली में शामिल हुए और उनकी निगरानी में ट्रेनिंग ली।
यश ने थिएटर से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी सीढ़ी बनाई, उन्होंने ‘मोगिना मनासु’ के साथ अपने फिल्म सफ़र की शुरुआत करने से पहले कई टेलीविजन धारावाहिक किए और वहीं से उनका करियर ग्राफ तेजी से बढ़ा। आखिरकार, यश कन्नड़ फिल्म उद्योग में एक घरेलू नाम बन गए और केजीएफ की रिलीज़ के साथ, वह एक पैन-इंडिया स्टार बन गए।”
यश ने हमेशा अपने पूरे करियर में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देना सुनिश्चित किया है और एक विशाल फैंडम बना लिया है जिसमें दिन प्रतिदिन इज़ाफ़ा हो रहा है।
अभिनेता को आखिरी बार पैन-इंडिया सुपर हिट केजीएफ में रॉकी के रूप में देखा गया था जहाँ अभिनेता ने लाखों लोगों का दिल जीता था। और अब, यश जल्द ही केजीएफ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल में नजर आएंगे।


