- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ड्रग्स मामले में अभिनेता करन आनंद ने कहा- मैं इस तरह की चीज़ो से कोसो दूर रहता हूँ!
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के द्वारा बॉलीवुड-ड्रग कनेक्शन के बारे चल रही छान -बीन में कई बड़े सेलिब्रिटी के नाम सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड बिरादरी में हड़कंप मची हुई है। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान सहित कई ए-श्रेणी के अभिनेताओं का नाम ड्रग मामले में सामने आया है।
एनबीसी एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए हस्तियों को बुलाया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद अपने मुखर व्यक्तित्व के लिए जाने जाते है वह किसी भी तरह के सामाजिक मुद्दे पर बोलने से नहीं हिचकिचाते।
हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड उद्योग में ड्रग्स की खपत पर अपने विचार साझा किए और कहा कि “शूटिंग के दौरान कई बार मुझे ऐसा महसूस हुआ कि लोग कोज़ी हो जाते है। एक ग्रुप सा बना लेते है , कुछ अलग तरह की एक्टिविटी चल रही होती है। वे किसी अलग ही दुनिया में होते है , उनका बोल चाल का ढंग , काम करने का तरीका , बर्ताव सब कुछ अचानक से बदल जाता है।
लगता तो कि something is wrong ,Something is Fishy ,उस समय तो कुछ समझ नहीं आता था, लेकिन हां, दर-किनार जैसी फिल्लिंग आती थी क्योकि मैं और मेरी तरह के लोग इस तरह की चीज़ो से कोसो दूर हूँ , जो इस game का पार्ट ही नहीं बनना चाहते। एंड पर्सनली मेरा विज़न काफी क्लियर था कि मुझे इन मामलो से दूर रहना है। लेकिन अभी जैसे-जैसे drugs को लेकर चीज़े सामने आ रही है उससे पिक्चर क्लियर होते जा रही है। ”
उन्होंने कहा, “हमारी आने वाली पीढ़ी जो फ्यूचर में बॉलीवुड इंडस्ट्री का पार्ट बनना चाहती है ,उनके लिए बहुत बड़ा उदाहरण सेट हुआ है कि भले ही इस तरह के ग्रुप का पार्ट बनके उन्हें सक्सेस मिल जाएगी , उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक तो मिल ही जायेगा लेकिन यह टेम्परेरी होगा साथ ही बदनामी हाथ लगेगी जैसा कि अभी कि जानी मानी हस्तियों के साथ हो रहा है। एंड लास्ट में , बॉलीवुड के फ्यूचर आज के यूथ से मेरा इतना ही कहना है कि कर्म को अपना साथी बनाओ , दिल लगाकर मेहनत करो। आपके हिस्से कि सफलता तथा रिवॉर्ड आपसे कोई नहीं छीन सकता है। “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की, जो जल्द ही रिलीज होगी।


