- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन के बाद ‘गुम है किसी के प्यार में’ ऑउटडोर शूटिंग करने वाला बना पहला टेलीविजन शो
स्टार प्लस का आगामी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपने वास्तविक स्थानों पर शूट किए जा रहे दृश्यों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। नील भट्ट (विराट चव्हाण)) और ऐश्वर्या शर्मा (पत्रलेखा ) जो इस शो में मुख्य भूमिकाएँ निभाते हुए नज़र आने वाले हैं, इन्होंने हाल ही में अपने शो के शुरूआती सीक्वेंस के लिए पूरा दिन नासिक में शूट किया जो पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। नासिक की पूरी शूटिंग, कलाकारों और क्रू मेम्बर्स के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अत्यंत सावधानी के साथ की गई थी।
प्रतिभाशाली अभिनेता नील भट्ट जो अपने पहले आउटडोर सीक्वेंस के लिए शूट करके लौटे हैं उन्होंने महामारी के दौरान अपने अनुभव और कई अन्य बातों को साझा करते हुए बताया, “हमने कुछ दिन पहले मुंबई में शो की शूटिंग शुरू की थी, हालांकि शुरुआती सीक्वेंस के कुछ दृश्यों को संतुलित किया गया था क्योंकि उन्हें वास्तविक स्थानों पर शूट करना आवश्यक था ताकि दर्शकों को एक प्रामाणिक एहसास मिल सके।
इस शो में महाराष्ट्रीयन पृष्ठभूमि को दर्शाया गया है, जिसके लिए विशेष रूप से नासिक में एक आउटडोर शूटिंग का निर्णय लिया गया। मेरी सह-कलाकार, ऐश्वर्या और मैंने एक छोटी यूनिट के साथ रात में सभी सुरक्षा उपायों के साथ नासिक की यात्रा की। हमने एक दिन के लिए सीक्वेंस शूट किया और सुरक्षित मुंबई लौट आए। यह वास्तव में एक यादगार अनुभव था।”
अपने पहले अनुभव के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा कहती हैं, “यह सुनकर कि हम नासिक में शूटिंग करने जा रहे हैं, मैं बहुत खुश और उत्साहित थी। हमने एक वास्तविक स्थान पर सीक्वेंस शूट किया और इस शो के लिए नासिक में शूटिंग करना मेरा पहला आउटडोर एडवेंचर है। यूनिट ने हमारी बहुत देखभाल की और सभी सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया गया। यह एक सुखद अनुभव था और मैं इस शानदार टीम का हिस्सा बनकर खुदको भाग्यशाली मानता हूं।”
कॉकरो और शिका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह शो एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है और यह एक सुपर-हिट बंगाली शो ‘कुसुम डोला’ का रीमेक है। इस शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं और यह 5 अक्टूबर को चैनल पर प्रसारित होगा। इसमें किशोरी शहाणे, संजय नार्वेकर, मिलिंद पाठक और शैलेश दातार जैसे लोकप्रिय कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


