- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री दीपिका सिंह ने अपने दोस्त नील भट्ट और ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पूरी कास्ट को उनकी नई जर्नी के लिए दी शुभकामनायें
दीपिका सिंह को उनके चर्चित किरदार आईपीएस अधिकारी, संध्या राठी के रूप में बखूबी जाना जाता है। ऐसे में एक बार फिर वह दर्शकों को अपने किरदार में वर्दी धारण करते हुए नज़र आएंगी। जी हाँ ! आपने बिलकुल सही सुना, लेकिन इस बार वह अपने दोस्त, सहकर्मी और प्रतिभाशाली अभिनेता नील भट्ट को सपोर्ट करती नज़र आएंगी, जो अपने आगामी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
संयोगवश, दोनों कलाकारों को कुछ साल पहले स्टार प्लस पर आने वाले प्रसिद्ध शो ‘दीया और बाती हम’ ’में एक आईपीएस अधिकारियों की भूमिका निभाते देखा गया है। प्रतिभाशाली अभिनेत्री दीपिका सिंह ने हाल ही में इस आगामी शो के लिए एक प्रोमो शूट किया, जिसमें नील भट्ट को आईपीएस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो अपने प्यार और कर्तव्य के बीच जूंझते नज़र आएँगे।
मैं टीवी पर नील भट्ट का परिचय एक आईपीएस अधिकारी के रूप में देकर बहुत खुश हूँ, दीपिका सिंह कहती हैं, “संध्या राठी पूरे देश में एक घरेलू नाम बन गई और आज तक मुझे अपने दर्शकों और मेरे प्रशंसकों से अपार प्रेम और पहचान मिली है, जिसपर मुझे गर्व होता है और मैं खुदको उनका आभारी महसूस करती हूँ। पहली बार भारतीय टेलीविजन पर, एक लड़की ने एक आईपीएस अधिकारी बनने के सपने को साकार किया और पुरानी और युवा पीढ़ी को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।
सही कहूं तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ‘दीया और बाती हम’ को टीवी पर प्रसारित हुए 9 साल हो चुके हैं। यह तब से एक यादगार अनुभव रहा है और मैं स्टार प्लस, सह-कलाकार और मेरे प्रशंसकों की अपनी इस यात्रा में एक प्रमुख भूमिका निभाने को लेकर आभारी रहूंगी। मैं खुदको इस विशेषाधिकार के लिए लकी मानती हूँ और एक बार फिर अपनी वर्दी और किरदार को कई सालों बाद धारण करने वाली हूँ, लेकिन इस बार, मैं अपने दोस्त, सहकर्मी, और सहायक अभिनेता नील भट्ट का समर्थन करुँगी जो अपने अपकमिंग शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में आईपीएस अधिकारी विराट चव्हाण की भूमिका निभाते नज़र आएँगे।
‘दिया और बाती हम’ में मेरा किरदार एक बहु के रूप में, परिवार और उसकी जिम्मेदारियों के बीच होने वाली परीक्षा का सामना करता है और कुछ ऐसा ही विराट के साथ भी देखने को मिल रहा है जो अपने कर्तव्य और प्यार के बीच जुंझ रहे हैं। प्रोमो की शूटिंग के दौरान न सिर्फ मुझे नील के साथ अपने बांड की याद आई बल्कि आईपीएस अधिकारी संध्या राठी के किरदार की यादें भी वापिस लौटी। मैं नील, कास्ट और क्रू उनकी इस नई और रोमांचक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हूँ। मैं सकारात्मक हूं कि नील और उनकी पूरी टीम अच्छा करेगी।”
कॉकरो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है और यह सुपर-हिट बंगाली शो ‘कुसुम डोला’ का रीमेक है। इस शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं और यह 5 अक्टूबर को चैनल पर प्रसारित होगा। इसमें किशोरी शहाणे, संजय नार्वेकर, मिलिंद पाठक और शैलेश दातार जैसे लोकप्रिय कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएँगे।


