- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टीम ‘आरआरआर’ ने शूटिंग पर की वापसी!
मार्च में महामारी के कारण शूट शेड्यूल पर रोक लगने के बाद, टीम आरआरआर एक बार फिर काम पर लौटने से खुश है। बीते दिन यानी 5 अक्टूबर से, हैदराबाद में फिल्म के कलाकारों और चालक दल के प्रमुख सदस्यों के साथ काम फिर से शुरू हो गया है।
इस बारे में बोलते हुए, निर्देशक राजामौली ने साझा किया,”यह बहुत लंबा ब्रेक था और यह समय केवल फिल्म के लिए चीजों को बेहतर बनाने में मददगार था। पूरी टीम वापसी के लिए तैयार है और चीजों के बदलने से पहले हमने जो काम शुरू किया था उसे फिर से शुरू करने के लिए उत्साहित है। मैं दर्शकों को फिल्म दिखाने का इंतजार कर रहा हूं। इस कठिन वक़्त में उनका समर्थन अविश्वसनीय रहा है और पूरी टीम उनके अपार समर्थन के लिए आभारी है। “
निर्माता डीवीवी दानय्या ने कहा,”असाधारण समय के लिए असाधारण उपायों की आवश्यकता होती है। यह ध्यान में रखते हुए, हमने काम फिर से शुरू कर दिया है! यह सब, सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो इन समयों में पूरी तरह से आवश्यक हैं।
कलाकारों और चालक दल का प्रत्येक सदस्य स्वस्थ है और हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि वे एक सुरक्षित क्षेत्र में हैं। समय बदल गया है और इसी के साथ हमारे काम करने का तरीका भी बदल गया है। लेकिन फिल्मों के लिए जुनून और वापस आने का उत्साह नहीं बदला है! “
काम पर वापसी करने का जश्न मनाने के लिए, टीम लंबे समय से अटका, एनटीआर द्वारा अभिनीत भीम के किरदार का पहला लुक 22 अक्टूबर को रिलीज़ करने के लिए तैयार है! इससे पहले, राम चरण के किरदार रामा राजू के पहले लुक के प्रति मिली प्रतिक्रिया अभूतपूर्व थी।
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है जो डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत निर्मित है। फ़िल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस सहित कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
यह फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है।


