- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैंस्ट्रुएशन हाइजीन’ के बारे में समाज को जागरुक करने के लिए Bolo Indya ने Niine को बनाया अपना ’हाइजीन पार्टनर’
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लांच की कैम्पेन #letstalkperiods
भारत. भारत के तेज़ी से बढ़ते शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कॉन्टेंट प्लैटफॉर्म Bolo Indya ने जानेमाने हाइजीन व पर्सनल केयर ब्रांड Niine को अपना ’हाइजीन पार्टनर’ बनाया है। इस सहभागिता का लक्ष्य Bolo Indya की महिला प्रयोक्ताओं के बीच ’मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ के बारे में जागरुकता फैलाना है।
इस साझेदारी के तहत ब्रांड Niine, Bolo Indya प्लैटफॉर्म पर 11 अक्टूबर 2020 से 7 दिनों के लिए #letstalkperiods कैम्पेन चलाएगा। केवल Bolo Indya पर चलने वाली इस कैम्पेन में प्रयोक्ताओं और क्रिएटर्स को आंमत्रित किया जाएगा कि वे ऐसे दिलचस्प वीडियो कॉन्टेंट पोस्ट करें जिनमें मैंस्ट्रुएशन के बारे में फैली गलतफहमियों को दूर किया जाए और साथ ही हमारे देश में इससे संबंधित जिन अपमानकारी प्रथाओं एवं वर्जनाओं को समाज की संस्कृति का हिस्सा बना दिया गया है उन्हें चुनौती दी जा सके।
इस कैम्पेन के दौरान ब्रांड Niine भी Bolo Indya के अपने ऑफिशियल पेज पर विभिन्न विशेषज्ञों के वीडियो पोस्ट करेगा और समाज में मैंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में जागरुकता पैदा करेगा तथा इस विषय पर उपयोगी जानकारी भी साझा करेगा।
इस भागीदारी के बारे में Bolo Indya के सह-संस्थापक व सीईओ श्री वरुण सक्सेना ने कहा, ’’ब्रांड Niine जैसे जिम्मेदार ब्रांड के साथ हाथ मिला कर हमें बहुत खुशी हुई है जो महिलाओं की निजी स्वच्छता के मुद्दे पर समाज में जागरुकता लाने का काम कर रहे हैं जिसे हमारे देश में अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। Bolo Indya पर रोजाना 42 प्रतिशत वीडियो इसकी महिला प्रयोक्ताओं द्वारा बनाए जाते हैं जिनके औसतन एक लाख फॉलोअर हैं, तो इस तरह वे बहुत प्रभावी संदेशवाहक साबित होंगी और उनका संदेश बड़े पैमाने पर देश के गांवों-शहरों तक पहुंचेगा।’’
उन्होंने आगे कहा, ’’अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर Bolo Indya में हम इस मुद्दे के लिए स्वयं को समर्पित करते हैं कि ब्रांड Niine के साथ जुड़ कर मैंस्ट्रुअल हाइजीन से संबंधित सामाजिक वर्जनाओं की समाप्ति के लिए काम करेंगे।’’
इस सहभागिता पर Niine के सह-संस्थापक श्री शरत ने कहा, ’’मैंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में जागरुकता होनी ही चाहिए और Bolo Indya के साथ हमारी भागीदारी यह सुनिश्चित करेगी हम टियर 2 व 3 शहरों में व्यापक स्तर पर पहुंच सकें जहां मैंस्ट्रुएशन के विषय पर अब भी बात करने से परहेज़ किया जाता है। अब वक्त आ गया है कि इस बारे में जनता खुद बोले।’’
उन्होंने आगे कहा, ’’Niine की कैम्पेन #LetsTalkPeriods का लक्ष्य है कि पुरुष और महिलाएं, दोनों ही खुली सोच के साथ मैंस्ट्रुएशन के मुद्दे पर बात करें और इसको लेकर समाज में जो वर्जनाएं हैं उन्हें तोड़ें। बोलो इंड्या हमें एक प्लैटफॉर्म देता है लोगों की सोच बदलने का और महिलाओं व लड़कियों को उनकी मैंस्ट्रुअल हाइजीन के हक में खड़ा होने का।’’
इस कैम्पेन में कैसे भाग लें
· Bolo Indya ऐप खोलें
· भाग लेने के लिए #LetsTalkPeriods क्लिक करें
· यूज़र मौलिक व दिलचस्प वीडियो कॉन्टेंट बना सकते हैं, गाने के साथ और गाने में लाल होना चाहिए
· महिला यूज़र कुछ लाल पहने हुए फोटो को अपनी प्रोफाइल पर लगा सकती हैं और मैंस्ट्रुएशन का जश्न मनाता वीडियो पोस्ट कर सकती हैं और इससे संबंधित मिथकों पर जानकारीपूर्ण चर्चा कर सकती हैं
· पहुंच बढ़ाने व ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्लैटफॉर्म पर क्रिएट किए गए कॉन्टेंट को अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर शेयर करें और Bolo Indya व Niine को टैग करें।
Bolo Indya के प्लैटफार्म तथा Bolo Indya और Niine के अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर रोज़ विजेताओं की घोषणा की जाएगी। कॉन्टेंट की क्वालिटी, उसकी पहुंच व ऐंगेजमेंट के आधार पर विजेता चुना जाएगा और उसे Niine की ओर से तोहफे व गिफ्ट हैम्पर दिए जाएंगे।
Bolo Indya सबसे तेज़ी से बढ़ता शॉर्ट वीडियो कॉन्टेंट प्लैटफॉर्म है। यह 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और इसके 65 लाख से अधिक सक्रिय मासिक प्रयोक्ता हैं। Niine हाइजीन एंड पर्सनल केयर हर जरूरतमंद महिला व बालिका को मैंस्ट्रुअल हाइजीन तक पहुंच मुहैया कराने के लिए समर्पित है और सक्रियता से कार्यरत है। Niine आईपीएल 2020 में राजस्थान का प्रधान प्रायोजक भी है।


