- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मायसन ने एक प्रमुख पीईबी निर्माण कंपनी के लिए पीथमपुर में 897 kWp क्षमता के सोलर संयंत्र का शुभारंभ किया
ग्रिड-बेस्ड सिस्टम से संयंत्र के पूरे जीवनकाल में कंपनी को 30 करोड़ रुपये की बचत होगी।
पीथमपुर: उद्योग, एसएमई/एमएसएमई और घरों के लिए रूफटॉप सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करने में अग्रणी प्लेटफॉर्म मायसन ने मध्य प्रदेश में इंदौर के निकट पीथमपुर में एक रूफटॉप सोलर प्लांट अधिकृत किया है। इस परियोजना की शुरुआत एक अग्रणी इन्सुलेशन और पीईबी (प्री-इंजीनियर बिल्डिंग) निर्माण कंपनी के लिए की गई थी।
897 kWp का यह सौर संयंत्र कंपनी को हर साल अपने बिजली बिल पर लगभग 1 करोड़ रुपये बचाने में मदद करेगा। इस संयंत्र के साथ मायसन ने मध्य प्रदेश में अपने संचालन का विस्तार किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अनुकूल सौर समाधान के प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति भी मजबूत की है।
संयंत्र के स्थायित्व और लंबे समय तक संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रीमियम सौर उपकरणों का उपयोग किया गया है। यह एक ग्रिड-बेस्ड सिस्टम है और इसे नेट मीटरिंग के साथ कमीशन किया गया है। इसका अर्थ है कि अप्रयुक्त बिजली डिस्कॉम को वापस भेज दिया जाएगा, इससे कंपनी की बचत में वृद्धि होगी। संयंत्र न केवल कंपनी के खर्च को कम करेगा, बल्कि 26,000 टन कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन को भी खत्म करेगा, जो 42,000 पेड़ लगाने के बराबर है।
इस अवसर पर श्री गगन वरमानी , संस्थापक और सीईओ, मायसन ने कहा, “हम इस संयंत्र को ‘डेट्रॉइट ऑफ़ इंडिया’ के रूप में विख्यात भारत के प्रसिद्ध औद्योगिक शहर में कमीशन से प्रसन्न हैं। देश भर के हमारे ग्राहक साझेदार हमारे नवीन वित्तीय समाधान के अलावा बेहतरीन इंजीनियरिंग और ग्राहक सेवा से लाभ ले रहे हैं। ये सोलर समाधान को आसान और विश्वसनीय बनाते हैं। हम भारत की सौर क्षमता के पूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
मायसन ने हाल ही में एक अग्रणी टेक्सटाइल कंपनी के लिए भीलवाड़ा, राजस्थान में 1.75 mWp के रूफटॉप सोलर प्लांट की शुरुआत की है। पीथमपुर सौर ऊर्जा परियोजना उन्नत सौर प्रौद्योगिकी और विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग के साथ ही स्वच्छता सुनिश्चित करने वाले उपकरणों का एक मिश्रित रूप है।
मायसन ने लाखों ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाएँ दी है। इसने पिछले कुछ वर्षों में भारत के कई राज्यों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है, जहां इसने बड़े, मध्यम और छोटे उद्योगों, घरों तथा संस्थानों के लिए प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत की है।
मायसन रूफटॉप सोलर सॉल्यूशंस और सर्विसेज के लिए एक नवीन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो सोलर को लाखों एसएमई और घरों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। मायसन भारत में लगभग 100,000 पंजीकृत रूफटॉप्स के साथ सबसे बड़ा ऑनलाइन रूफटॉप सोलर प्लेटफॉर्म है। उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा की पहुंच को आसान और विश्वसनीय बनाने के लिए, कंपनी तेजी से अपने भौगोलिक क्षेत्र का विस्तार कर रही है।
कंपनी के इन-हाउस फाइनेंसिंग उत्पाद विशेष रूप से एसएमई/एमएसएमई और व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करता है, जबकि इसका एसेट-ऑनरशिप या पीपीए मॉडल बड़े उद्योगों, कॉर्पोरेट और संस्थानों की सौर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करता है।


