- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सैमसंग लाया आउटडोर डिस्प्ले और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन की नई रेंज के साथ ‘बैक टू बिजनेस’ सॉल्यूशंस
भारत. भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांड और सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने रिटेल के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए ‘बैक टू बिजनेस’ सॉल्यूशंस की पूरी रेंज पेश की है। इन नए सॉल्यूशंस में आउटडोर डिस्प्ले और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशंस भी शामिल हैं जो व्यवसायों को पहले की तरह सामान्य तरीके से दोबारा संचालन शुरू करने और स्मार्ट तरीके से काम करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही ये सॉल्यूशंस सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ उनके दूर बैठे कर्मचारियों को काम करने में मदद करेंगे।
इंटेलिजेंट आउटडोर डिस्प्ले और साइनेज बोर्ड की नई रेंज का उपयोग भीड़ की निगरानी, शरीर के तापमान को मापने और मास्क का ध्यान रखने के साथ ही ऑफर ऑफ द डे एवं कॉर्पोरेट मैसेज डिस्प्ले करने के काम भी आ सकता है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
बिना झंझट के ऑनलाइन संपर्क सुनिश्चित करने और किसी भी स्थान से कुशलतापूर्वक और आसानी से काम करने के लिए, सैमसंग ने मीटिंग रूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए सिस्को वेबेक्स और लॉजिटेक के साथ हाथ मिलाया है। इसकी मदद से दूर बैठकर काम करने की जरूरतों को देखते हुए सैमसंग की बेजोड़ विजुअल डिस्प्ले तकनीक और डायनेमिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेशकश को एक साथ लाया गया है।
यह साझेदारी सिस्को वेबेक्स और लॉजिटेक द्वारा प्रस्तुत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समाधानों की विस्तृत रेंज के साथ डिजिटल साइनेज और डेस्कटॉप मॉनिटर सहित इंडस्ट्री के सबसे बड़े डिस्प्ले लाइनअप को एक साथ पेश करती है। सैमसंग की 2020 डिस्प्ले लाइनअप की संपूर्ण रेंज इन सॉल्यूशंस के अनुकूल है।
पुनीत सेठी, वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंटरप्राइज बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा “हम वर्तमान समय में व्यवसायों की बदलती जरूरतों को समझते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमारे इनोवेटिव सॉल्यूशंस उत्पादकता बढ़ाने, सहयोग बढ़ाने और सावधानी बरतते हुए भी व्यवसायों को अपने उपभोक्ता के साथ जुड़ने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। जहां कारोबारी अपना कामकाज फिर से शुरू कर रहे हैं, वहीं हमारे नए डिस्प्ले सॉल्यूशंस लाइनअप हमारी पेशकश को नया रूप दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारे विस्तृत लाइनअप में डिजिटल साइनेज, डेस्कटॉप मॉनिटर और व्यवसायों के लिए कॉलेबोरेटिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशंस की एक विस्तृत रेंज शामिल है। हमें उम्मीद है कि ये सॉल्यूशंस उनके कोरोबार की ग्रोथ और बदलाव में योगदान करेंगे।”
बदलते दौर के लिए डिस्प्ले सॉल्यूशंस
सैमसंग के आउटडोर डिस्प्ले सॉल्यूशंस आज के समय में प्रचलित स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं। हाल के महीनों में, ये सॉल्यूशंस विभिन्न बड़े सरकारी और निजी संस्थानों और निगमों में स्थापित किए गए हैं।
· सैमसंग एंट्रेंस सॉल्यूशन: यह सॉल्यूशन लोगों की गिनती करने और एक्सेस कंट्रोल की सुविधा से लैस है। यह स्टोर या बिल्डिंग में केवल निश्चित संख्या में ही व्यक्तियों को प्रवेश करने की अनुमति प्रदान करता है और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा जा सकता है। यह आसान कॉन्फ़िगरेशन और मैजिक इंफो सॉल्यूशन वाले कैमरा के साथ आता है। यह यूजर को पूरे साइनेज नेटवर्क में कंटेंट तैयार करने, शेड्यूल करने और उसे चलाने में मदद करता है।
· सोशल सेफ्टी साइनेज सॉल्यूशन: नया साइनेज सॉल्यूशंस थर्मल मिरर्स* के साथ आते हैं, जो व्यवसायों को बॉडी टेम्परेचर मापने, मास्क डिटेक्शन, सोशल डिस्टेंसिंग और क्राउड मॉनीटरिंग के साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल सहित विभिन्न फीचर्स से लैस करते हैं। इन्हें आसानी से मोबाइल ऐप सपोर्ट और स्मार्ट एक्सेस के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।
· स्टैंडअलोन डिस्प्ले: यह डिस्प्ले सोशल डिस्टेंसिंग को प्रोत्साहित करते हुए संभावित ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए व्यवसायों को प्रमोशन-आधारित कंटेंट दिखाने में मदद करता है। डिस्प्ले एक स्लिम, आधुनिक डिज़ाइन के साथ आता है जो आसानी से किसी भी स्थान पर फिट बैठता है और तेज धूप में भी स्पष्ट तस्वीर प्रदान करता है। यह यूजर्स को बिल्ट इन मैजिक इन्फो सोल्यूशन की मदद से किसी भी दूर स्थान से मनचाहा कंटेंट प्रदर्शित करने की सुविधा प्रदान करता है।
कार्य के नए तरीकों में बदलाव: सिस्को वेबेक्स और लॉजिटेक के सहयोग से
सैमसंग स्मार्ट साइनेज और सिस्को वेबेक्स रूम किट कम्पेटिबल हैं और साथ ही कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल (सीईसी) तकनीक का उपयोग करते हैं, जो ऑटोमेटिक कॉन्फिगर सेटिंग्स की मदद से डिस्प्ले के संचालन को आसान बनाता है। वर्क स्मार्ट–स्टे कनेक्टेड एन्वायरमेंट तैयार करने के लिए सैमसंग और सिस्को के बीच सहयोग के माध्यम से पेश किए गए कुछ फीचर इस प्रकार हैं:
· इंटेलिजेंट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: सैमसंग और सिस्को सॉल्यूशंस एक आसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अनुभव प्रदान करने में मदद करते हैं। यह वीडियो प्लेबैक में अंतराल को कम करने, ईको को खत्म करने और लिप-सिंकिंग की समस्या को हल करने के लिए ऑटोमेटिक रूप से ऑप्टिमाइज मोड में चला जाता है
· डिस्प्ले का स्मार्ट ऑपरेशन: यह सॉल्यूशन म्युचुअल कनेक्शन का उपयोग करके स्मार्ट ऑपरेशन की सुविधा प्रदान करते हैं। सैमसंग डिस्प्ले इन्फॉर्मेशन सिस्को कोडेक के साथ सिंक होती है, जिससे यूजर्स कुशलतापूर्वक डिस्प्ले को मैनेज कर सकते हैं
· वेबेक्स ऑन फ्लिप : सैमसंग फ्लिप और सिस्को रूम किट मिनी विभिन्न कनेक्टेड डिवाइसेज़ से कंटेंट को शेयर और प्राप्त करने की क्षमता के साथ आता है। इसकी मदद से यह झंझट रहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो और स्पष्ट पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। 55-इंच और 65-इंच की स्क्रीन साइज में उपलब्ध, वेबेक्स फ्लिप पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल फ्लिप चार्ट दोनों एक साथ करने की सुविधा मिलती है। यह किसी भी व्यावसाय में अधिक उत्पादकता और अधिक जुड़ाव की सुविधा प्रदान करता है।
· कॉन्फ्रेंस कैमरे: लॉजिटेक के साथ सैमसंग का सहयोग लॉजिटेक के यूएसबी-कंपेटिबल कॉन्फ्रेंस कैमरे जैसे मीटअप और रैली, और वेबकैम जैसे लॉजिटेक ब्रियो, C930e, C925e को सैमसंग डिस्प्ले से जोड़ने और किसी भी स्थान को एक इंटीग्रेटेड वर्कस्पेस में बदलने की सुविधा प्रदान करता है।


