- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
ऐ मेरे हमसफ़र के अभिनेता अपने स्ट्रेस बस्टर के रूप में सोशल मीडिया फिल्टर का करते हैं उपयोग!
मुंबई. यह एक ज्ञात तथ्य है कि टेलीविजन अभिनेताओं को घंटों तक काम करना होता है। हालांकि यह थका देने वाला माना जा सकता है, लेकिन यह उन्हें एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए बहुत समय भी देता है।
वे साथ में हस्ते मुस्कुराते हैं, वे एक-दूसरे का मज़ाक उड़ाते हैं और शॉट्स के बीच मिलने वाले कुछ समय में वे मज़े करते हैं। ऐ मेरे हमसफ़र के अभिनेता जो दंगल टीवी पर प्रसारित होते हैं, अक्सर ऐसे खाली समय का पूरा उपयोग करते हुए देखे जाते हैं।
शो के कलाकार जैसे नीलू वाघेला, टीना फिलिप, रिशिना कंधारी, संदीप गोयल, पूजा सिंह और कुछ अन्य को सोशल मीडिया ऐप के फिल्टर का उपयोग करके मज़ेदार वीडियो बनाते हुए देखा गया है। वे इस प्रक्रिया का खूप आंनद लेते है ।
उसी के बारे में बात करते हुए, नीलू वाघेला जो शो में प्रतिभा देवी का किरदार निभाती हैं, कहती है, “हम कुछ दिनों से कई घंटे लगातार शूटिंग कर रहे हैं क्योंकि हम कुछ माहा एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं। जब यह हमारे लिए थका देने वाला बन जाता है तो हम ऐसे छोटे वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं जो हमें हंसता हैं। वे हमारे लिए स्ट्रेस बस्टर की तरह हैं।
कलाकारों को अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो साझा करते देखा जाता है और उनके प्रशंसकों को यह बहुत पसंद आता है।


