- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़्ज़ा 5.5 लाख सेल्स के साथ पहुंची शीर्ष पर
भारत में कॉन्सेप्चुअलाईज़ व डिज़ाईन की गई, ब्रेज़्ज़ा लगातार ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करती आ रही है
नई दिल्ली। भारत की नंबर 1 कॉम्पैक्ट एसयूवी, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़्ज़ा ने 4.5 सालों में 5.5 लाख वाहनों की बिक्री पूरी कर ली। यह किसी भी कॉम्पैक्ट एसयूवी द्वारा हासिल की गई सबसे तेज उपलब्धि है। 2016 में लॉन्च की गई विटारा ब्रेज़्ज़ा ने अपने आकर्षक लुक्स के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को नया आयाम दिया, जो इस सेगमेंट में इससे पहले कभी नहीं देखा गया।
लुक्स, प्रदर्शन एवं आसान ड्राईविंग के गुणों के चलते इसे आलोचकों व ग्राहकों की काफी सराहना मिली। विटारा ब्रेज़्ज़ा ब्रांड शुरुआत से ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के ग्राहकों की विकसित होती हुई जरूरतों के अनुरूप डिज़ाईन किया गया है, ताकि यह उनकी अनूठी जीवनशैली को सहज बनाए।
ग्राहकों की तेजी से बदलती हुई जरूरतों के अनुरूप, ऑल-न्यू विटारा ब्रेज़्ज़ा को इस साल 2020 ऑटो एक्स्पो में नए रूप में प्रस्तुत किया गया। अब इसमें ज्यादा मजबूत व शक्तिशाली 4 सिलेंडर 1.5L K-Series BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह सबसे ज्यादा पुरुस्कृत कॉम्पैक्ट एसयूवी, ड्राईविंग का अतुलनीय अनुभव प्रदान करने के लिए शक्ति, स्पोर्टीनेस एवं सुविधा का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती है।
विटारा ब्रेज़्ज़ा में ज्यादा बड़ा, रिस्पॉन्सिव व चुस्त 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। ग्राहकों की मांग पर इसमें शानदार रिफाईनमेंट एवं बेजोड़ पॉवर डिलीवरी का समावेश किया गया है।
विटारा ब्रेज़्ज़ा की सफलता के बारे में श्री शशांक श्रीवास्तव, एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं सेल्स), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘विटारा ब्रेज़्ज़ा अपने लॉन्च से ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपना वर्चस्व बनाए हुए है। एक ट्रेंडसेटर के रूप में इसने अपनी बोल्ड डिज़ाईन लैंग्वेज़, शक्तिशाली परफॉर्मेंस एवं स्पोर्टी कैरेक्टर के साथ एसयूवी प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह जल्द ही सबसे ज्यादा पुरस्कृत कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई और सेल्स चार्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई।
शक्तिशाली 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन एवं अनेक डिज़ाईन अपडेट्स के साथ विटारा ब्रेज़्ज़ा ने ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करते हुए अपने सेगमेंट में सबसे मजबूत स्थिति बना ली है। यह बात विटारा ब्रेज़्ज़ा द्वारा 5.5 लाख वाहन बेचने की उपलब्धि से साबित हो जाती है, जो इस बात का प्रमाण है कि हम ग्राहकों की रुचि व बाजार के ट्रेंड्स के अनुरूप मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो को निरंतर मजबूत करते हुए अभिनवता लाते रहते हैं।’’
अद्वितीय डिज़ाईन एवं शानदार अनुपातों के संयोग ने ब्रेज़्ज़ा को इस सेगमेंट के अन्य वाहनों से खास बनाते हुए इसे अपार सफलता दिलाई। प्रदर्शन के लिए एक बेहतरीन मशीन, बोल्ड एसयूवी कैटेक्टर, ड्युअल टोन रूफ, आकर्षक नए एलईडी हेडलैंप एवं डीआरएल के साथ स्पोर्टी इंटीरियर इसका आकर्षण बढ़ाता है। इसके अलावा एडवांस्ड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसमें हिल होल्ड असिस्ट फीचर और नैक्स्ट जनरेशन की स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नॉलॉजी है।
ड्युअल बैटरी सिस्टम के साथ विटारा ब्रेज़्ज़ा, ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर और मैन्युअल वैरिएंट के लिए 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का बेहतरीन माईलेज देती है। इसमें आईडल स्टॉप/स्टार्ट एवं रिजनरेटिव ब्रेक एनर्जी के साथ टॉर्क असिस्ट फंक्शंस हैं। साथ ही इसके समझदार टेक्नॉलॉजी फीचर्स ने विटारा ब्रेज़्ज़ा के नए वर्ज़न को और ज्यादा सफल बना दिया।
ग्राहकों को विटारा ब्रेज़्ज़ा में 1.5लीटर पेट्रोल इंजन बहुत ज्यादा पसंद आया, जो इसे छोटे पेट्रोल इंजन की भीड़ से भरे सेगमेंट में एक अनूठी खासियत प्रदान करता है। बड़ा व शक्तिशाली पेट्रोल इंजन ज्यादा टॉर्क एवं हर आरपीएम पर ज्यादा लीनियर पॉवर डिलीवरी देता है, जिसके चलते कम गियरशिफ्ट की जरूरत पड़ती है। इसलिए वाहन ज्यादा माईलेज के साथ बेहतर रिफाईनमेंट एवं शानदार एनवीएच प्रदान करता है।
इस साल लॉन्च की गई ऑल-न्यू विटारा ब्रेज़्ज़ा की 6 महीने में ही 32000 से ज्यादा यूनिटें बिक चुकी हैं। यह पारंपरिक रूप से डीज़ल इंजन वाले सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई है तथा इस मिथक को तोड़ दिया है कि एसयूवी में डीज़ल इंजन को वरीयता मिलती है।


