- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
किया सेल्टोस का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च हुआ, नया डिजाइन पहले से ज्यादा रोमांचक एवं अनूठा है
नई दिल्ली. किया मोटर्स कॉर्पोरेशन के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किया मोटर्स इंडिया ने आज किया सेल्टोस का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। यह एडिशन देश में इस कार के एक साल पूरा करने की उपलब्धि के जश्न के रूप में पेश किया गया है। लिमिटेड एडिशन किया सेल्टोस एचटीएक्स ट्रिम में 13,75,000 रुपये के आकर्षक मूल्य (एक्स-शोरूम, पूरे भारत के लिये) पर एक्सक्लूसिव तरीके से उपलब्ध होगी।
रेगुलर सेल्टोस की तुलना में किया सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किये गये हैं, जैसे सिल्वर डिफ्युजर फिंस के साथ टस्क शेप स्किड प्लेट, टैंगरिन फॉग लैम्प बेज़ल, टैंगरिन सेंटर कैप के साथ 17 इंची रैवन ब्लैक एलॉय व्हील्स, ब्लैक वन टोन इंटीरियर्स, हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ कृत्रिम चमड़े की रैवन ब्लैक सीटें, आदि। इस प्रकार यह पहले से ज्यादा मजबूत, स्टाइलिश और अनोखी बन गई है।
सेल्टोस के इस एडिशन में मैनुअल ट्रांसमिशन के लिये रिमोट इंजन स्टार्ट है; इस कार की लंबाई भी रेगुलर सेल्टोस की तुलना में 60एमएम ज्यादा है। सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन चार एक्सटीरियर रंगों – एक मोनोटोन ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलर और तीन ड्यूअल टोन कलर स्कीम्स में- ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ स्टील सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्रेविटी ग्रे में उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर किया मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री कूखयून शिम ने कहा, ‘साल 2019 में सेल्टोस के लॉन्च ने भारत में एक ब्राण्ड के तौर पर किया की मजबूत नींव रखी थी। अपने प्रीमियम फीचर्स, अनूठे डिजाइन, बेहतरीन गुणवत्ता, शक्तिशाली इंजन विकल्पों और दमदार प्रदर्शन के कारण किया सेल्टोस ने नये मापदंड स्थापित किये हैं और मिड-एसयूवी सेगमेंट को नई परिभाषा दी है।
भारत में मिड-एसयूवी खरीदारों की सभी शेष मांगों को पूरा करने के लिये सावधानी से डिजाइन की गई किया सेल्टोस को थोड़े ही समय में बहुत लोकप्रियता और सफलता मिली है। आज हम किया सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन को लॉन्च कर अत्यंत रोमांचित हैं, जो भारत में अपनी सफलता और उस प्यार का भी का जश्न मनाती है, जो हमें यहाँ के ग्राहकों से मिला है।’’
किया सेल्टोस एक महत्वपूर्ण उत्पाद रही है, जिसने भारत में ऑटोमोटिव डिजाइन को समझने का तरीका बदला है। सेल्टोस के आकर्षक डिजाइन का जश्न मनाने के लिये एनिवर्सरी एडिशन में सिल्वर डिफ्युजर फिंस के साथ टस्क शेप फ्रंट स्किड प्लेट, सिल्वर डिफ्युजर फिंस के साथ रैवन ब्लैक रियर स्किड प्लेट, टैंगरिन फॉग लैम्प बेज़ल, टैंगरिन ड्यूअल मफलर डिजाइन, टैंगरिन इंसर्ट्स और सेल्टोस लोगो के साथ साइड सिल, 17 इंची रैवल ब्लैक अलॉय व्हील्स और टैंगरिन सेंटर व्हील कैप हैं, जो इसे गतिशील और मजबूत बनाते हैं और इसके दबंग स्वभाव को रेखांकित करते हैं।
एनिवर्सरी एडिशन सेल्टोस के इंटीरियर में ब्लैक वन टोन इंटीरियर्स और हनीकॉम्ब पैटर्न वाली कृत्रिम चमड़े की रैवन ब्लैक सीटें हैं, जो इस कार को भीतर से भी जोरदार लुक देती हैं। एक्सटीरियर देखें, तो रेगुलर सेल्टोस की तुलना में सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन 60एमएम ज्यादा लंबी है, जिससे उसकी मजबूती बढ़ती है। इसके अलावा, इस स्पेशल एडिशन सेल्टोस के मालिक इस एक्सक्लूसिव कार को गर्व से चला सकते हैं, क्योंकि इसके पिछले भाग में ‘फर्स्ट एनिवर्सरी एडिशन’ बैज भी है।
किया सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजनों में उपलब्ध है- सिक्स-स्पीड मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशंस वाला बहुआयामी स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल 1.5 और सिक्स-स्पीड मैनुअल के साथ एक क्षमतावान डीजल 1.5 सीआरडीआई वीजीटी। सेल्टोस को मिली भारी सफलता के साथ किया मोटर्स इंडिया ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में धूम मचा दी है। कंपनी ने यह स्पेशल एडिशन सेल्टोस की इस अतुलनीय उपलब्धि का जश्न मनाने के लिये पेश किया है और इस कार में कई विस्तार किये हैं।
किया सेल्टोस डिजाइन और गुणवत्ता के संदर्भ में एक क्रांतिकारी उत्पाद रही है, जिसने अपनी श्रेणी में अग्रणी पेशकश और फीचर्स के साथ देश के मिड एसयूवी सेगमेंट को बदलकर रख दिया है। किया सेल्टोस को देशभर के ग्राहकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और एक साल से कम समय में ही इसकी 1 लाख यूनिट बिक गईं। खासतौर से भारत के दिल से जवान और टेक-सेवी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई सेल्टोस लगातार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-एसयूवी बनी हुई है और ग्राहकों को अपेक्षा से ज्यादा खुशियाँ दे रही है।


