- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साथ निभाना साथिया 2 में युवा अभिनेत्री स्नेहा जैन ने ली अभिनेत्री श्रीदेवी से प्रेरणा
लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘साथ निभाना साथिया’ के निर्माताओं ने दर्शकों को इस शो से जुड़ी कई पुरानी यादों में दोबारा लौटने पर मजबूर कर दिया है। इस शो कि प्रमुख भूमिकाओं में नवोदित सितारे हर्ष नागर (अनंत) और स्नेहा जैन (गेहना) के साथ इस शो का प्रसिद्ध मोदी परिवार भी शामिल हैं।
जैसा कि हमने देखा कि गेहना का किरदार, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी द्वारा कई फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं से समानता साझा करता है, यह युवा अभिनेत्री स्नेहा जैन के लिए एक आदर्श उदाहरण है, जिस महिला सुपरस्टार ने मनोरंजन इंडस्ट्री पर राज किया। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री, श्रीदेवी ने पर्दे पर अपनी कई गंभीर और आदर्श भूमिकाओं से अपने दर्शकों और प्रशंसकों के दिलों पर राज किया।
साथ निभाना साथिया 2 में अपनी भूमिका के लिए दिवंगत श्रीदेवी से प्रेरणा लेने पर, स्नेहा ने कहा “मैं श्रीदेवी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और बहुत कम उम्र से ही इस महान दिवा से प्रेरित रही हूं। मैं उनकी फिल्मों के गाने सुनती रहती हूं, उनके साक्षात्कारों को फिर से देखती रही हूं और उनके प्रतिष्ठित दृश्यों को बार-बार देखती हूं। अपने किरदार ‘गेहना’ की तैयारी करते हुए, मैंने उनके प्रतिष्ठित किरदारों से प्रेरणा ली और इससे मुझे एक अभिनेता के रूप में बहुत मदद मिली।
कई लोगों की प्रेरणा होने के साथ-साथ श्रीदेवी एक महान अभिनेत्री थीं और उन्होंने स्क्रीन पर अपना जो औरा प्रदर्शित किया वह जबर्दस्त है। अगर मैंने उन्हें देखकर उनसे प्रेरणा नहीं ली होती तो मैं अपने किरदार को बेहतर ढंग से नहीं समझ पाती और न ही अपने प्रदर्शन को बढ़ा पाती। मुझे उम्मीद है कि दर्शक गेहना के किरदार को हमेशा प्यार और अपना समर्थन देंगे।”
रश्मि शर्मा द्वारा निर्मित, साथ निभाना साथिया 2 नवरात्रि के त्यौहार के बीच जल्द ही स्टार प्लस पर लॉन्च होगा। दर्शकों के लिए यह शो किसी किसी ट्रीट से कम नहीं होगा जिसे सभी आयु समूहों के लोग देख सकेंगे इतना ही नहीं इसकी मनोरंजक कहानी और कलाकारों कि दिल छू लेने वाली परफोर्मेंस उन्हें इससे जोड़े रखेगी।


