- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भूमिका गुरुंग और कंचन गुप्ता ने स्टार भारत के सावधान इंडिया ‘आपका संघर्ष आपकी ज़ुबानी’ में ली एंट्री।
स्टार भारत का सबसे लोकप्रिय शो सावधान इंडिया अपनी नई अवधारणा ‘आपका संघर्ष आपकी ज़ुबानी’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो जल्द ही महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार की कहानियों को बयां करेगा साथ ही यह बताएगा कि उन्होंने न्याय को कैसे जीता। यह नई अवधारणा उन सभी वास्तविक लोगों के बारे में है, जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों के खिलाफ संघर्ष किया है और एक मजबूत विषय को बाहर लेकर आए हैं। यहाँ पीड़ितों की वास्तविक जीवन की कहानियों को चित्रित किया जाएगा।
निर्माता अभिनेत्री भुमिका गुरुंग को इस शो में लेकर आए हैं जो दिखाए जाने वाले सभी पीड़ितों में से एक की भूमिका पर निभाते हुए दिखाई देंगी। उन्होंने इससे पहले भी ‘निमकी मुखिया’ के किरदार में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है और शो ने अपनी दिलचस्प कहानी के साथ-साथ निमकी को विधायक बनाकर एक रोमांचक समापन भी किया जो दर्शकों के आकर्षण का हिस्सा बना।
अभिनेत्री हमेशा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न मुद्दों के बारे में मुखर रही हैं और इस तरह से वह शो में एक दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। वहीं कंचन गुप्ता ने भी अपनी पिछली परफॉर्मेंसेस से कई प्रशंसाएं हासिल की हैं, वह एक संक्षिप्त अंतराल के बाद स्क्रीन पर वापस दिखाई देंगी। वह शो में भूमिका की सास का किरदार निभाती नजर आएंगी।
भूमिका गुरुंग स्टार भारत के सावधान इंडिया ‘आपका संघर्ष आपकी ज़ुबानी’ का हिस्सा होने के बारे में कहती हैं, “सावधान इंडिया ने एक शो के रूप में देश भर में होने वाले कई संकटों के बारे में दर्शकों को हमेशा जागरूक रखा है और इन कहानियों से जनता को शिक्षित किया है। शो को आगामी पहल ‘आपका संघर्ष आपकी जुबानी’ पीड़ितों की सच्ची कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शो हमें विभिन्न अपराधों से बचकर निकलने वाले लोगों की वास्तविक जीवन यात्रा और वह कैसे इससे डटकर निकले इसकी कहानी बयां करेगा। “
उन्होंने आगे कहा, “शो में मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का है जिसके पास भी एक सामान्य जीवन था और कैसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरी तरह उनके जीवन को बदल दिया। मैं इस किरदार की शूटिंग के दौरान बहुत भावनात्मक रूप से खुदको तबाह महसूस कर रही थी और मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार में वह देखेंगे। मैं ऐसा न सिर्फ मेरे साथ बल्कि मेरे किसी जानने वाले के साथ भी सोच नहीं सकती। मैं सभी महिलाओं को हर अन्याय से लड़ने का संदेश देना चाहूंगी। कोई भी बाधा आए पाए हर किसी को हमेशा सही के लिए लड़ना चाहिए। “
जब कंचन गुप्ता से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा “मुझे भूमिका की सास के किरदार में देखा जाएगा जो उसके चुनाव और उसकी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का समर्थन करती है। वह हमेशा उनकी ढाल बनकर उनके साथ खड़ी रहती हैं । इस ट्रैक की शूटिंग के दौरान मुझे यह महसूस हुआ कि ऐसी कई छोटी उम्र की लडकियां हैं जिनकी शादी बहुत कम उम्र में हो जाती है, उनके साथ उनकी सास का खड़े होना जरुरी होता है।
मैं इस ट्रैक को शूट करते वक्त बहुत दुखी हो गई थी और मैं सावधान इंडिया ‘आपका संघर्ष आपकी ज़ुबानी’ की शुक्रगुजार हूँ,जिन्होंने लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने का फैसला किया। मैं सभी महिलाओं से आग्रह करुँगी कि प्रत्येक नागरिक खुद के लिए खड़े होकर अन्याय के खिलाफ डटकर लडें।
तो आइए और देखिए उन बहादुर दिलों को जो लोग अन्याय के खिलाफ न सिर्फ लड़े बल्कि डटकर खड़े रहे सावधान इंडिया की इस नई पहल आपका संघर्ष आपकी ज़ुबानी में ।


