- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आशा नेगी ने अपनी पहली फिल्म ‘लूडो’ के लिए अनुराग बसु के लिए एक विशेष संदेश (message) शेयर किया!
अपनी मनमोहक मुस्कान के साथ आकर्षक अभिनेत्री आशा नेगी ने वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर में लाखों दिल जीते हैं! वेब सीरीज़ ‘अभय 2’ में उनके खोजी रिपोर्टर के हालिया प्रदर्शन की दर्शकों और आलोचकों ने काफी प्रशंसा की। प्रतिभाशाली कलाकार किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ रही हैं क्योंकि फ़िलहाल ही उन्होंने अपनी अनुराग बसु के साथ डेब्यू फिल्म ‘लूडो ’के बारे में बताया!
हाल ही में, लूडो की टीम ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यात्रा के वजह से आशा इसका हिस्सा नहीं बन पाईं। जैसे ही ‘अनुराग बसु’ ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को हरी झंडी दिखाई, उन्होंने विशेष रूप से आशा का उल्लेख किया क्योंकि वह इसका हिस्सा नहीं बन सकीं और कहा, “मैं आज अपने लूडो के बाकी स्टार-कलाकार को याद कर रहा हूं, जिनके साथ बहुत काम किया है। जिनके योगदान के बिना यह फिल्म नहीं बनती -आशा नेगी, यह उनकी पहली फिल्म है , शालिनी वत्स , इश्तियाक़ भाई, भानू उदय, परितोष त्रिपाठी औरअपने अजीज़ प्रीतम को सबसे ज़ादा मिस कर रहा हूं “।
आशा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वर्चुअल प्रेस मीट की एक छोटी वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, “कल मैं नेटफ्लिक्स फिल्म ‘लूडो’ की अविश्वसनीय प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनने से रह गई! मेरी पहली फिल्म, जो निश्चित रूप से आप सभी को एक सवारी पर ले जाने का वादा करती है, सभी को मिस किया और हर चीज के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दादा “
पोस्ट पर एक नजर –


