- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
माइंड वार्स ने पूरे भारत में स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन जीके ओलिम्पयाड लॉन्च किया
जीके शब्द का सामान्य बुद्धिमता से गहरा नाता है, यह हमारे जीवन में घटित होने वाली चीजों के महत्व के प्रति हमारी समझ को दर्शाता है। ओलिम्पयाड जैसे टेस्ट में हिस्सा लेने पर विद्यार्थी क्विज एवं पजल के माध्यम से सीखते हैं, और इससे वह अपने जीवन में अधिक निर्णायक तथा आत्मविश्वास से परिपूर्ण बन पाते हैं।
प्रत्येक माता-पिता की यह इच्छा होती है कि उनके बच्चे बच्चे में चाहे जो भी करें, उसमें वह सफलता हासिल करें और नए मुकाम बनाएं, माइंड वार्स उनकी इसी इच्छा को पूरा करने आया है; माइंड वार्स एक मल्टीप्लेटफॉर्म नॉलेज प्रोग्राम है, इसे जी इंटरटेनमेन्ट इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने प्रमोट किया है, यह भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सामान्य ज्ञान ओलिम्पयाड 2020 है,इसका उद्देश्य है कि एक बेहतर भविष्य के सृजन हेतु विद्यार्थियों की पहचान की जाए, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें बढ़ावा दिया जाए।
नवम्बर 2020 में एक राष्ट्रीय-स्तर की चैम्पियनशिप आरम्भ होगी, और यह समग्र भारत के सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा 4 से 12 के विद्यार्थियों के लिए रहेगी। इसमें 20 मिनट की परीक्षा होगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा के 5 विषयों में से सुसंगत एवं रोचक सम-सामायिकी के प्रश्न शामिल होंगे, इनका उद्देश्य होगा कि आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों की क्षमता एवं वृद्धि को बेहतर बनाया जाए। इसके अलावा इसे पूरे भारत में लगभग 5,000 भारतीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ किए गए एक व्यापक सर्वेक्षण से प्राप्त परिणाम के आधार पर सूत्रीकृत किया गया है।
विद्यार्थीगण ऑनलाइन ओलिम्पयाड के लिएकिसी बाधा के बिना 24*7 अभ्यास भी कर सकते हैं, और इसमें उनके पास राष्ट्रीय चैम्पियन के रूप में सम्मान पाने और रु 1 करोड़ का पुरस्कार पाने का अवसर भी रहेगा।
ओलिम्पयाड में हिस्सा लेने के लिए कृपया इस लिंक पर जाएं: https://www.mindwars.co.in/olympiad/
परीक्षा की तिथियां:
22, 28 तथा 29 नवम्बर,2020
5, 6, तथा 12 दिसम्बर, 2020

ओलिम्पयाड 2020 पर टिप्पणी करते हुए जी इंटरटेनमेन्ट इंटरप्राइजेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उमेश कुमार बंसल ने कहा”राष्ट्र-स्तरीय जीके ओलिम्पयाड को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है ताकि ज्ञान के प्रयोग, तर्कशीलता एवं क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित किया जा सके। इससे स्कूल बच्चों को उनकी समस्या-समाधान करने के कौशल को बेहतर बनाने में सहायता के साथ ही साथ समय प्रबन्धन में भी सहायता मिलेगी, और उन्हें आगे अपने कैरियर के लिए तैयारी में एक प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव भी प्राप्त होगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हम कई स्तरों सफल विद्यार्थियों की पहचान करेंगे, इसमें विद्यालय स्तर, राज्य स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे, तथा प्रत्येक ग्रेड के लिए पृथक रूप से प्रतिष्ठित माइंड वार्स राष्ट्रीय शीर्ष 100 मेरिट लिस्ट हेतु सबसे बड़े पुरस्कार आरक्षित रखे जाएंगे। ऑनलाइन असीमित अभ्यास तथा मल्टीपल अटेम्प्ट के विकल्प के साथ एक बच्चा राष्ट्रीय स्तर का चैम्पियन एवं राष्ट्र का गौरव बन सकता है!”
माइंड वार्स का परिचय: माइंड वार्स अपने प्रकार का प्रथम नॉलेज एक्सीलरेशन प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य भारत को अधिक स्मार्ट बनाना है। माइंड वार्स भारत के सबसे बड़े मीडिया हाउस जी इंटरटेनमेन्ट लिमिटेड (ZEEL) का ब्रेनचाइल्ड है, यह एक यूनिक प्लेटफॉर्म है जहां पर बच्चे अपने ज्ञान की तुलना अपने साथियों के साथ कर सकते हैं, इसका
स्कूल पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान एवं सम-सामायिकी का एक मिश्रण है जिसे बहुत ही सावधानी से और आयु के अनुसार तैयार किया गया है।
माइंड वार्स एक रुचिपूर्ण तरीके से नॉलेज लर्निंग प्रदान करता है, जहां पर बच्चे माइंड वार्स के 40,000 से अधिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोंएवं क्विज को सरलता से एक्सेस कर सकते हैं, जिन्हें खासतौर पर उनके लिए तैयार किया गया है।
अधिक जानकारी के लिएकृपया इस लिंक पर जाएं: https://www.mindwars.co.in/


