- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पौराणिक चरित्र को निभाना नियमित सास बहू शो से बहुत अलग है – रति पांडे
मुंबई. एक अभिनेता के जीवन में मुख्य रूप से रील लाइफ से रियल लाइफ में स्विच करना और साथ ही साथ अपने पात्रों को कैमरे के सामने चित्रित करना अनिवार्य होता है। वे चरित्र को अच्छी तरह निभाने और अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं। यह प्रक्रिया एक और स्तर तक बढ़ जाती है जब उन्हें एक पौराणिक चरित्र को निभाना होता है।
रति पांडे, जो जल्द ही दंगल टीवी की देवी आदि पराशक्ति में देवी के रूप में दिखाई देंगी, वह भूमिका की तैयारी के अपने अनुभव को साझा करती है और चरित्र को प्रामाणिक रखने के लिए वह क्या करती हैं यह बताते हुए उन्होंने कहा, “खैर, नियमित रूप से सास बहू शो की तुलना में पौराणिक पात्रों को निभाना बहुत अलग है। जबकि निर्माता तथ्यों को ध्यान में रखना सुनिश्चित करते हैं, हम अभिनेता के रूप में भूमिका निभाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं।
मेरे लिए, भाषा को पूर्ण करना थोड़ा मुश्किल था। इसलिए, मैंने सेट पर जाने से पहले संवादों को पढ़ना और अभ्यास करना सुनिश्चित किया। और एक अतिरिक्त चीज जो मैं करती हूं वो यह है कि, मैं केवल शाकाहारी भोजन खाती हूं जब मैं सेट पर अपनी देवी के पोशाक में रहती हूं । यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और मेरे चरित्र को सम्मान देनेका मेरा ये संकेत है | “


