- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऋतिक रोशन के प्रशंसक ने अपने डबल अंगूठे के साथ हुए नवजात बेटे का नाम रखा ऋतिक
यह सब जानते हैं कि ऋतिक रोशन के न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं। वे अभिनेता के लिए बार-बार विशेष चीजें करते हैं और अभिनेता खुद भी उनके साथ बातचीत करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, उन्हें विशेष महसूस कराते हैं और उन्हें अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं।
ऋतिक रोशन के ऐसे ही एक फैन ने हाल ही में अपने बेटे का नाम सुपरस्टार के नाम पर रखा और इस बारे में बात करने के लिए उन्होंने ट्विटर पर कहा,“मैं KNPH के समय से @iHrithik का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।
यहां तक कि मैंने अपने नाम के साथ ‘एच’ जोड़ा, जो मैं पहले ‘ऋषिकेश’ लिखता था। कल मेरा बेटा हुआ, आज सुबह ही उसके अंगूठे को देखा और लड़के का नाम “ऋतिक” रखने का फैसला किया” @ihrithik सर #BeautifullyImperfect ”
इस साल, ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे किए हैं और इतने सालों में, सुपरस्टार ने कई ब्लॉकबस्टर दिए जो उनके सभी प्रशंसकों के लिए यादगार हैं, जैसे कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, गुजारिश जैसी कई अन्य फिल्मों के साथ सबसे अधिक प्यार और सफल सुपर हीरो, कृष। अकेले 2019 में, उन्होंने सुपर 30 और वॉर जैसी बैक टू बैक फिल्मों के साथ दो बहुत मजबूत प्रदर्शन दिए।
यह केवल अभिनेता का ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व नहीं है जो उन्हें लाखों प्रशंसकों को जीतता है, बल्कि यह उनका वास्तविक व्यक्तित जिसके कारण लोग उन्हें इतना प्यार करते है ।


