- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ब्लू डार्ट ने अपनी 37वीं सालगिरह के खास अवसर पर लॉन्च किया ‘माय ब्लू डार्ट एप्प’
यह एप्प गूगल प्ले और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है
India. भारत की प्रमुख एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता ब्लू डार्ट, ड्यूश पोस्ट डीएचएल ग्रुप (डीपीडीएचएल) के अंग, ने अपना पहला कंज्यूमर एप्प ‘माय ब्लू डार्ट एप्प’ लॉन्च किया है। ब्लू डार्टहमेशा से ही तकनीक पर फोकस करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक रही है।
ब्लूडार्ट ने विशिष्ट समाधानों को मुहैया कराने के लिए नवाचार और ग्राहक केंद्रीयता में बाजार अग्रणी के तौर पर अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए यह एप्प डिजाइन किया है। यह ‘ऑन-द-गो” ग्राहकों के लिए एक वन स्टॉप शॉप के तौर पर काम करेगा। ‘माय ब्लू डार्ट एप्प’ फिलहाल गूगल प्ले और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है।
वर्ष 1983 में अपनी स्थापना के बाद से, ब्लू डार्ट ने भारत में अग्रणी लॉजिस्टिक्स कंपनी के रूप में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसका श्रेय ब्रांड की 37 वर्षों की दमदार विरासत को जाता है, जोकि अथक ग्राहक केंद्रित सेवा और निरंतर नवाचार को लेकर इसकी प्रतिबद्धता से विकसित हुई है। एप्प की पेशकश ब्लू डार्ट की एक और उपलब्धि है और कारोबार संबंधी व्यवहार में डिजिटल इनोवेशन लाने के लिए इसके सतत प्रयासों का प्रतीक है। यह एप्प लॉजिस्टिक्स और एविएशन उद्योग में लगातार अग्रणी बने रहने के इसके सफर की एक बानगी है।

इस एप्प के लॉन्च पर ब्लू डार्ट के सीआईओ, श्री मनोज माधवन ने कहा, “टेक्नोलॉजी में बाजार अग्रणी होने के नाते, ब्लू डार्ट ने ग्राहकों के अनुभव को हमेशा बेहतर किया है। यही नहीं, हम देशभर में हमेशा समय पर एवं बिना किसी परेशानी के डिलीवरीज पहुंचाते हैं। ‘माय ब्लू डार्ट एप्प’ हमारी प्रतिबद्धता पर दोबारा जोर देता है और हमारे मूल्य प्रस्ताव को मजबूत करता है।
हमारा यूजर-फ्रेंडली, सुरक्षित एवं भरोसेमंद मोबाइल ऐप्लीकेशन अब ग्राहकों को उनके शिपमेंट पर नजर रखने, नजदीकी ब्लू डार्ट स्टोर ढूंढने या कभी भी, कहीं भी महज एक बटन क्लिक कर एप्प के जरिए सबसे बेहतर कीमत के बारे में जानने में मदद करेगा। व्यापक खूबियों और इस्तेमाल में आसानी के साथ, यह एप्प हमारे ग्राहकों के लिए एक आदर्श मंच होगा जहां वे अपनी सभी लॉजिस्टिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।”
केतन कुलकर्णी, सीएमओ और प्रमुख – बिजनेस डेवलपमेंट, ब्लू डार्ट ने कहा, “ग्राहक केंद्रीयता हमेशा हमारी बुनियाद में रही है। हम ‘भारत की सबसे इनोवेटिव और सम्मानित एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी‘ बने रहने के लिए सिस्टम, तकनीक और लोगों को केंद्र में रखकर किए जाने वाले अपने प्रयासों में लगातार सुधार करते रहते हैं। इसी कड़ी में ‘माय ब्लू डार्ट एप्प‘ ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए तकनीक के उपयोग की दिशा में आगे का कदम है।
ब्लू डार्ट व्यवसाय के सभी परीक्षा के दौर से सफलतापूर्वक निकल चुका है और इसने अपने तमाम हितधारकों के लिए संवहनीय रूप से मूल्य निर्माण किया है। खास तौर पर अपनी 37वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस माइलस्टोन को चिह्नित करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। डिजिटलीकरण के शिखरों की ओर हमने लंबा सफर तय किया है और इस दौरान आगे बढ़कर कई नए कदम उठाए हैं।
डीपीडीएचएल समूह के हिस्से के रूप में ब्लू डार्ट ने अपने लिए जो स्वर्णिम मानक तय किए हैं, यह उसका भी प्रमाण है। इसके लिए ब्लू डार्ट ने खुद को समूह की ‘रणनीति 2025 – डिजिटल दुनिया में उत्कृष्टता प्रदान करना’ के अनुरूप बनाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों द्वारा एप्प का स्वागत किया जाएगा और वे इस बेजोड़ अनुभव की सराहना करेंगे।”
यह एप्लिकेशन ग्राहकों को इन 5 विकल्पों के जरिए लॉजिस्टिक्स संबंधी अपनी सभी जरूरतों का प्रबंधन करने की सुविधा देता है। ये विकल्प सरल होने के साथ ही असरदार भी हैं:
- ट्रैकडार्ट – ग्राहक के लिए कहीं से भी, कभी भी अपना शिपमेंट ट्रैक करना मुमकिन बनाता है। उपयोगकर्ता एडब्ल्यूबी बिल में मैनुअल ढंग से की बोर्ड से दर्ज करने के बजाय बारकोड को स्कैन करने के लिए कैमरे का उपयोग कर सकते हैं
- लोकेशन फाइंडर – ग्राहक को जीपीएस फाइंडर का उपयोग करके हमारी 14000+ लोकेशंस में से निकटतम ब्लू डार्ट स्टोर खोजने में मदद करते हुए लाभ पहुंचाता है
- ट्रांजिट टाइम और प्राइस फाइंडर – शिपमेंट भेजने / प्राप्त करने के दौरान सबसे बढ़िया चार्जेज का पता लगाने के लिए ग्राहक को यूजर-फ्रेंडली तरीका उपलब्ध कराता है
- शेड्यूल ए पिकअप – हमारे पंजीकृत क्रेडिट ग्राहकों के लिए एक विशेष पोस्ट लॉगिन फीचर
- कॉन्टैक्ट अस– किसी भी पूछताछ का समाधान करने के लिए उत्सुक हमारे विश्वसनीय, जवाब देने को तत्पर और हर परिस्थिति के लिए तैयार ब्लू डार्टर्स से जुड़ने में ग्राहकों की मदद करने के लिए है यह विकल्प
डीपीडीएचएल समूह की ‘रणनीति 2025 – डिजिटल दुनिया में उत्कृष्टता प्रदान करना’ के तहत ब्लू डार्ट ने ब्रांड में ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत करने के लिए खासतौर पर फिलहाल जारी महामारी के हालात के बीच डिजिटल मोर्चे पर विभिन्न इनिशिएटिव्स लॉन्च किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, ब्लू डार्ट ने अपने पुरस्कार विजेता डोर-टू-डोर एक्सप्रेस पिक-अप और डिलीवरी सेवाओं के लिए कॉन्टैक्ट लेस डिलीवरी सुविधा शुरू की, ताकि ग्राहकों को संक्रमण के डर के बिना शिपमेंट भेजने और प्राप्त करने की सहूलियत मिल सके।
इसके अलावा, ब्लू डार्ट द्वारा एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) इंटीग्रेशन-आधारित समाधानों को लगातार बेहतर बनाया गया है, ताकि मालसूची का आदान-प्रदान विस्तृत स्तर पर हो और पिकअप से पूर्व से लेकर डिलिवरी के बाद तक 24×7 स्वचालित और निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित हो सके। ब्लू डार्ट ने ग्राहकों को भुगतान के स्वीकार्य मोड्स की एक कतार प्रदान की है, जिसमें 14 डिजिटल वॉलेट, नेट बैंकिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स, भारत क्यूआर कोड और यूपीआई (भीम) शामिल है।


