- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शारीरिक और मानसिक रूप से रुद्रकाल मेरा सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट है: भानु उदय गोस्वामी
दर्शकों को अपने पॉवर-पैक्ड प्रदर्शनों और हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में 15 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, बहुमुखी अभिनेता भानु उदय गोस्वामी स्टार प्लस के आगामी सीमित सिरीज़ रुद्रकाल के साथ टेलीविजन पर लौटने के लिए उत्साहित हैं।
भानु उदय गोस्वामी एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी डीसीपी रंजन चित्तौड़ की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जो अपने पूर्व मेंटर की हत्या और उसके पीछे की गई साजिश की जांच में लगे हैं। अपने किरदार को और भी जीवंत करने की दिशा में केंद्रित और समर्पित, भानु गहन रिसर्च की सहायता से अपने किरदार को आकार देने की दिशा में जमकर काम कर रहे हैं।
इस किरदार की तैयारियों पर बात करते हुए लोकप्रिय अभिनेता भानु उदय गोस्वामी बताते हैं, “मुझे इस कहानी से आकर्षित करने वाली सबसे ख़ास वजह यह है कि एक व्यक्ति सत्य के लिए किस हद तक जा सकता है और इस प्रक्रिया में वह अपने अस्तित्व को कितने खतरे में डाल सकता है। डीसीपी रंजन चित्तौड़ के किरदार को विस्तार से ध्यान देने की आवश्यकता थी।
इसके लिए मुझे अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन का दौरा करने और एक पुलिस अधिकारी की विभिन्न विशेषताओं को समझने की भी आवश्यकता थी। ऐसे में वे मेरा मार्गदर्शन करने के लिए पर्याप्त थे और मुझे उनकी बॉडी लैंग्वेज, पुलिस प्रोटोकॉल और पुलिस के दिमाग के सबसे महत्वपूर्ण पहलू जैसे उनका माइंड सेट समझने में मदद मिली।
मैंने अपने पिता के साथ एक स्ट्रांग बांड बनाया ,जिन्होंने अपनी जवानी के दिनों में एक IPS अधिकारी की ट्रेनिंग (आईएएस परीक्षा से पहले) की थी और इसकी बारीकियों को समझा था। यह एक तरह से विशेष भी है क्योंकि यह किरदार मेरे पिता के लिए एक श्रद्धांजलि है और इसके लिए पहली बार मैंने अपने पारिवारिक नाम गोस्वामी का उपयोग करने का फैसला भी किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपने करियर में हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं और रुद्रकाल में मेरा किरदार, शारीरिक और मानसिक रूप से मेरे करियर की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका है। मैंने 15 दिनों की अवधि में इस भूमिका के लिए अपना 10 किलो वज़न बढ़ाया और इसके लिए बहुत तैयारी भी की है। मेरा मानना है कि मैं इस अवसर को पाकर धन्य हूं और एक बार फिर इस नई यात्रा को शुरू करने के साथ ही मैं दर्शकों का दिल जीतने की भी उम्मीद करता हूँ।”
दशमी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, नई क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा सिरीज़ ‘रुद्रकाल’ में दीपानिता शर्मा को गायत्री चित्तौड़ (डीसीपी की पत्नी) और रुद्राक्ष जायसवाल को अंशुमन चित्तौड़ (डीसीपी के बेटे) और इनके साथ भानु उदय गोस्वामी को मुख्य किरदार में देखा जाएगा।


