- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिल्म ‘नेत्रम’ के सेट से BTS तस्वीरें आई सामने, एक्टर करन आनंद को पहचान पाना है मुश्किल।
थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करन आनंद ने सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू बांग्ला फ़िल्म ‘अमी सुभास बोलची’ से की थी ,जिसकी शूटिंग कोलकाता में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने कभी एक्टिंग करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड हिट जैसे गुंडे, किक, बेबी, कैलेंडर गर्ल्स, लुप्त दी।
हाल ही में, करन आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी लघु फिल्म, “नेत्रम ” के सह-कलाकार, मधुरा दास गुप्ता के साथ फिल्म के सीन करते हुए नज़र आए। पिक्चर से करन को पहचान पाना काफी मुश्किल है। फोटो में हम करन को पेन्ट -कमीज़ और एक जीन्स का जैकेट पहने हुए देख सकते है।
उन्होंने अपने लुक को लोफर्स के साथ पूरा किया है उनके बाल लंबे है। और साइड में एक बैग टांगे हुए है। उसके चेहरे के एक्सप्रेशन से पता चलता है कि वह चिंतित है और किसी चीज को लेकर सोच रहे है।
तस्वीरों को देखें:
फिल्म सुशांत कौशिक निर्देशन में बनी है जबकि हनवंत खत्री और ललित खत्री फिल्म के निर्माता है। फिल्म की कहानी दो पात्रों के बीच के रिश्तों पर प्रकाश डालती है और इस फिल्म को कोलकाता में शूट किया गया है।
भोजपुरी और बंगाली सिनेमा के आलावा , करन आनंद फिल्म “इट्स ओवर” पर काम कर रहे हैं, जिसे हाल ही में covid लॉकडाउन में शूट किया गया था। इसके आलावा करन आनंद के पास कई बड़े बैनर की फिल्म्स है जिसके खुलासा वे बहुत जल्द आने वाले समय में करेंगे।


