- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंडियन आइडल जूनियर-2 फेम वैष्णव गिरीश ने दिया इंडियन आइडल 2020 का ऑडिशन
मुंबई : इंडियन आइडल जूनियर सीजन 2 के थर्ड रनर-अप रह चुके वैष्णव गिरीश अपनी शुरुआती उम्र से ही काफी लोकप्रिय हो गए हैं और अब वो एक बार फिर इंडियन आइडल 2020 के मंच पर ऑडिशन देने और अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे। केरल के रहने वाले वैष्णव संगीत को लेकर काफी पैशनेट हैं और वे इंडियन आइडल जूनियर के सेट पर पहले ही अनेक हस्तियों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं।
जैसे ही वैष्णव मंच पर आए विशाल ने तुरंत उन्हें पहचान लिया और उनसे कहा, “आप तो इंडियन आइडल जूनियर 2 के वैष्णव हैं। आपको यहां देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। इतनी सफलता हासिल करने के बाद आखिर आप फिर से ऑडिशन देने क्यों आए हैं?” इस पर वैष्णव ने जवाब दिया, “मैं अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना चाहता हूं और एक रॉकस्टार बनना चाहता हूं!”
दिलचस्प बात यह है कि इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन में वैष्णव का चुनाव पहली बार में नहीं हो पाया था। जज विशाल, नेहा और हिमेश ने इस लड़के में क्षमता देखी और उन्हें एक और मौका दिया। इस सुनहरे अवसर को लपकते हुए वैष्णव ने ऐसी शानदार परफॉर्मेंस दी कि तीनों जजों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।
तीनों ने मिलकर कहा, “हमने आपको दूसरा मौका देकर यकीनन कोई गलती नहीं की थी। आपकी आवाज शानदार है और इंडियन आइडल 2020 के मंच पर आपको वापस देखकर हमें गर्व हो रहा है।“
वैष्णव ने भी एक गहरी-सी मुस्कान बिखेरते हुए कहा, “मैं इंडियन आइडल 2020 में वापस लौटकर और इस मंच पर संगीत और रोमांच की पुरानी यादें ताजा करके बेहद खुश हूं।“


