- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
द कपिल शर्मा शो में टीवी पर पहली बार साथ नजर आएगी नवविवाहित जोड़ी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
मुंबई : द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड वो पल देखने को मिलेगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह, अपनी शादी के बाद पहली बार इस शो में नजर आएंगे।
इस शो के कलाकारों ने नवविवाहित दंपत्ति के लिए शादी के बाद की रस्में भी कीं और एक रोमांटिक माहौल बना दिया, जिसमें उन्होंने साथ मिलकर एक खूबसूरत डांस का मजा लिया।
अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर कपिल शर्मा इस नवविवाहित जोड़ी के साथ मजेदार चर्चा करते नजर आएंगे, जिसमें ये तीनों मिलकर इस शाम को मस्ती और मेलोडी से सराबोर कर देंगे।
इंडियन आइडल 2020 की जज नेहा अपने पति के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताएंगी। इसके अलावा इस शो के कलाकार भी अपने गुदगुदाने वाले एक्ट्स से दर्शकों को लोटपोट कर देंगे।


