- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एंडपिक्चर्स ने कार्तिक आर्यन और मिष्टी चक्रवर्ती अभिनीत, ‘काँची: द अनब्रेकेबल’ का डायरेक्टर्स कट पेश किया
इस सप्ताह के अंत में, ‘काँची: द अनब्रेकेबल’ के डायरेक्टर्स कट के रूप में एक प्रेरक और मनोरंजक अनुभव के लिए तैयार रहे, जो इस रविवार, 6 दिसंबर को रात 11 बजे स्क्रीन पर होने वाला है। तो आप अपने सबसे आरामदायक पायजामे और पॉपकॉर्न के सबसे बड़े टब के साथ तैयार रहें, क्योंकि आप अपने पसंदीदा महीने की रोमांचक शुरुआत करने वाले हैं।
इंद्राणी चक्रवर्ती, कार्तिक आर्यन, मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर के शानदार अभिनय के साथ यह रोमांटिक ड्रामा आपको भरपूर मनोरंजन देगा। फिल्म एक महिला की अंदरूनी शक्ति को खूबसूरती से पेश करती है, जो अपने देश में अन्याय के खिलाफ एक मिलियन से अधिक दमित युवाओं का प्रतिनिधित्व करती है। पुरस्कार विजेता निर्देशक, सुभाष घई द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आपको संवेदनाओं का पूरा अहसास, और पूरा एंटरटेनमेंट देती है, और निश्चित रूप से आपको पूरी तरह से प्रेरित भी करेगी!
प्रीमियर को लेकर रोमांचित महसूस कर रहे, सुभाष घई ने बताया कि मेरा मानना है कि बिना किसी उद्देश्य के कोई भी कला निरर्थक है। ‘काँची: द अनब्रेकेबल’ समाज को समस्या ग्रस्त बनाने वाली सभी बातों का प्रतिबिंब था। हालांकि हम एक स्वच्छ और निष्पक्ष समाज का निर्माण करते हुए प्रगति कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की कहानी आज भी प्रासंगिक है।
काफी लगनशील टीम और स्वर्गीय ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, कार्तिक आर्यन और मिष्टी जैसे कलाकारों ने मिलकर काँची को एक शानदार कलाकृति बना दिया है। फिल्म के प्रीमियर के साथ, मैं उसकी कहानी को अधिक व्यापक दर्शकों के साथ साझा करना चाह रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह डायरेक्टर्स कट वर्जन होगा और मुझे इसे करने में बहुत मजा आया। 6 दिसंबर को रात 11 बजे एंडपिक्चर्स को अ्यून करना न भूलें।”


