- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन के दौरान मेरिटनेशन ने प्रीमियम यूजर्स में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज किया; लाइव क्लास के उपयोग में चार गुना वृद्धि दर्ज किया
दिसंबर, 2020 : कोविड -19 के अचानक उभरने के कारण पैदा हुए व्यवधान के कारण, शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से ऑफ़लाइन से ऑनलाइन में बदल गई है। एडटेक क्षेत्र में हो रही वृद्धि के मद्देनजर, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थानों में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) की सहायक कंपनी, भारतीय एडटेक प्रमुख मेरिटनेशन ने लॉकडाउन के दौरान भुगतान करने वाले उपयोगकर्ताओं के मामले में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है।
मेरिटनेशन ने केवल अक्टूबर और नवंबर 2020 में ही प्रीमियम उपयोगकर्ताओं द्वारा अटेंड किये गये लाइव क्लास के मिनटों में चार गुना वृद्धि दर्ज की है। विज्ञान और गणित के छात्रों द्वारा अटेंड किये गये लाइव क्लास में लगभग चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रतिशत में वृद्धि की गणना प्रीमियम उपयोगकर्ताओं द्वारा लाइव क्लासेस के हालिया मासिक उपयोग की लॉकडाउन की शुरुआत में उनके उपयोग से तुलना कर की जाती है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दसवीं कक्षा के छात्रों में लगभग 300% और ग्यारहवीं कक्षा (विज्ञान) के छात्रों में लगभग 400% वृद्धि दर्ज की गई है जिन्होंने कोविड -19 के दौरान अध्ययन के लिए मेरिटनेशन के प्रीमियम लाइव क्लास प्लेटफॉर्म में दाखिला लिया है।
छठी से नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों में महामारी के दौरान लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई जो कि 200% के बराबर है। यह औसतन दर्ज किया गया है कि एक प्रीमियम उपयोगकर्ता ने मेरिटेशन पर हर दिन लगभग 70 मिनट तक अध्ययन किया।
प्रभावशाली वृद्धि पर बात करते हुए, आकाश एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री नरसिम्हा जय कुमार ने कहा, “मार्च 2020 से कोविड -19 के उभरने के साथ ऑनलाइन लर्निंग पढाई का एक नया तरीका बन गया है। अध्ययन की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए, बड़े प्रतिशत में छात्र वर्चुअल लर्निंग मोड को अपना रहे हैं और वे कोविड युग के बाद वाले समय में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
मेरिटनेशन प्लेटफॉर्म पर पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हमारे शिक्षण, संकाय और पाठ्यक्रम की स्वीकृति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। हम निकट भविष्य में छात्रों की आवश्यकताओं के अनुसार अपने पाठ्यक्रमों को अनुकूलित करना जारी रखेंगे ताकि उन्हें अपने घरों के आरामदायक वातावरण में अध्ययन करने में सक्षम बनाया जा सके।”
मेरिटनेशन भारत में ऑनलाइन लर्निंग के क्षेत्र में अग्रणी है, जिसने 2014 में लाइव कक्षाएं शुरू की हैं। अब तक इसमें 2.5 करोड़ से अधिक पंजीकृत छात्र हैं, 10 मिलियन से अधिक ऐप इंस्टॉल हैं और 47 मिलियन से अधिक टेस्ट अटेम्प्ट किये गये हैं। आकाश एजुकेशनल सर्विसेस लिमिटेड (एईएसएल) ने एप्पलेक्ट लर्निंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड के साथ एक निश्चित समझौता कर K12 छात्रों की पढाई संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए एड-टेक कंपनी मेरिटनेशन का जनवरी 2020 में अधिग्रहण किया।


